आज 22 मई को LPG सिलेंडर के दाम! दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में क्या हैं घरेलू और कमर्शियल गैस के रेट?
3 weeks ago
LPG Gas Price Today 22 May: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर कई देशों पर पड़ रहा है. अगर बात करें LPG सिलेंडर की तो 22 मई यानी आज शुक्रवार को भारत में LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे घरेलू यूजर्स को थोड़ी राहत मिली है, जो पहले से ही महंगाई का दबाव झेल रहे हैं. तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के जारी ताजा दरों के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम देश के प्रमुख शहरों में स्थिर बने हुए हैं. प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के दाम (Domestic & Commercial) शहर घरेलू LPG (14.2 Kg) कमर्शियल LPG (19 Kg) नई दिल्ली ₹913.00 (0.00) ₹3,071.50 (+993.00)कोलकाता ₹939.00 (0.00) ₹3,202.00 (+994.00)मुंबई ₹912.50 (0.00) ₹3,024.00 (+993.00)चेन्नई ₹928.50 (0.00) ₹3,237.00 (+990.50)गुड़गांव ₹921.50 (0.00) ₹3,088.00 (+993.00)नोएडा ₹910.50 (0.00) ₹3,071.50 (+993.00)बेंगलुरु ₹915.50 (0.00) ₹3,152.00 (+991.00)भुवनेश्वर ₹939.00 (0.00) ₹3,238.00 (+993.50)चंडीगढ़ ₹862.50 (0.00) ₹3,092.50 (+993.00)हैदराबाद ₹965.00 (0.00) ₹3,315.00 (+994.00)जयपुर ₹916.50 (0.00) ₹3,099.00 (+993.00)लखनऊ ₹950.50 (0.00) ₹3,194.00 (+993.00)पटना ₹1,002.50 (0.00) ₹3,346.50 (+993.50)तिरुवनंतपुर ₹922.00 (0.00) ₹3,106.00 (+993.00) पेट्रोल-डीजल के दाम से मचा हाहाकार, पाकिस्तान से नेपाल और म्यांमार तक, जानिए कहां कितना महंगा बिक रहा तेल LPG कीमतें क्यों स्थिर हैं? बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और LPG की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद भी तेल कंपनियां फिलहाल घरेलू यूजर्स को राहत दे रही हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां कुछ लागत खुद वहन कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक,वैश्विक स्तर पर बढ़ते फ्रेट चार्ज और सप्लाई प्रेशर के कारण कंपनियों का नुकसान भी बढ़ा है, लेकिन अभी इसका सीधा असर घरेलू कीमतों पर नहीं डाला गया है. वैश्विक तनाव का असर मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़ी आपूर्ति चिंताओं के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार अस्थिर बना हुआ है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय कीमतें लंबे टाइम तक ऊंची बनी रहती हैं तो आने वाले टाइम में घरेलू LPG रेट प्रभावित हो सकते हैं. इलॉन मस्क बनेंगे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर! एक दिन में कमाए 45 अरब डॉलर, जानें क्या है सीक्रेट
Click here to Read more
