Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    आज ही करने लगें ये 10 काम, आपको तुरंत सीरियसली लेने लगेंगे लोग

    4 hours ago

    1

    0

    Ways To Make People Take You Seriously: जीवन में एक समय ऐसा आता है जब लोग आपको पहले से अलग नजरिए से देखने लगते हैं. आपकी बातों को गंभीरता से सुनते हैं, आपके फैसलों का सम्मान करते हैं और आपकी मौजूदगी को महत्व देते हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह बदलाव किसी पद, पैसे या पहचान से नहीं आता, बल्कि आपके व्यवहार और आदतों से पैदा होता है. चलिए आपको उन आदतों के बारे में बताते हैं, जिनसे लोगों के बीच में आपकी छवि बनती है. बात पर कायम रहना सीखिए सबसे पहले, अपनी बात पर कायम रहना सीखिए. अगर आपने किसी काम का वादा किया है तो उसे पूरा करें. बार-बार बहाने बनाना या जिम्मेदारियों से बचना लोगों का भरोसा कम कर देता है. वहीं जो व्यक्ति अपने शब्दों और कामों में तालमेल रखता है, उस पर लोग आसानी से भरोसा करने लगते हैं. जरूरत से ज्यादा माफी मांगने से बचना दूसरी अहम आदत है जरूरत से ज्यादा माफी मांगने से बचना. कई लोग हर बात की शुरुआत सॉरी से करते हैं, जिससे उनकी बात का असर कमजोर पड़ जाता है. अपनी राय को स्पष्ट और आत्मविश्वास के साथ रखना सीखिए. विनम्र रहना अच्छी बात है, लेकिन खुद को कम आंकना नहीं. सीमाएं तय सीमाएं तय करना भी बेहद जरूरी है. हर किसी को खुश करने की कोशिश में अपना समय और एनर्जी खर्च कर देना आपको कमजोर दिखा सकता है. जब जरूरत हो, बिना अपराधबोध के ना कहना सीखें. इससे लोगों को समझ आता है कि आप अपने समय और प्राथमिकताओं का सम्मान करते हैं. सुनने पर ध्यान देना चाहिए अक्सर हम सोचते हैं कि ज्यादा बोलने वाला व्यक्ति ज्यादा प्रभावशाली होता है, लेकिन सच्चाई इसके उलट है। जो लोग ध्यान से सुनते हैं, उनकी बातों का वजन ज्यादा होता है. जब आप सामने वाले को पूरा महत्व देते हैं, तो आपकी कही गई बात भी ज्यादा असर छोड़ती है. समय की पाबंदी समय की पाबंदी भी सम्मान दिलाने वाली एक बड़ी आदत है। देर से पहुंचना या लगातार डेडलाइन मिस करना आपकी छवि को नुकसान पहुंचाता है. समय पर पहुंचना यह दर्शाता है कि आप दूसरों के समय की भी उतनी ही कद्र करते हैं जितनी अपने समय की. गलतियों को स्वीकार्य करना गलतियां हर किसी से होती हैं, लेकिन उन्हें स्वीकार करना हर किसी के बस की बात नहीं. अपनी गलती मान लेना और उसकी जिम्मेदारी लेना परिपक्वता की निशानी है. लोग बहानों से ज्यादा ईमानदारी का सम्मान करते हैं. मुश्किल परिस्थितियों में शांत रहने की कला मुश्किल परिस्थितियों में शांत बने रहना भी एक महत्वपूर्ण गुण है. जब हालात बिगड़ते हैं, तब घबराने के बजाय समाधान पर ध्यान देने वाले लोग स्वाभाविक रूप से नेतृत्व की भूमिका में आ जाते हैं. ऐसे लोगों पर दूसरों का भरोसा बढ़ता है. यह भी पढ़ें - Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं लगातार अच्छा काम करना इसके अलावा, केवल कभी-कभार शानदार प्रदर्शन करने के बजाय लगातार अच्छा काम करना ज्यादा महत्वपूर्ण है. निरंतरता ही आपकी असली पहचान बनाती है. लोग उसी व्यक्ति पर भरोसा करते हैं जो हर परिस्थिति में जिम्मेदारी निभाता है. दूसरों की मंजूरी तलाशना छोड़ दें सबसे जरूरी बात, हर फैसले के लिए दूसरों की मंजूरी तलाशना छोड़ दें. सलाह लेना अच्छी बात है, लेकिन अंतिम निर्णय लेने का आत्मविश्वास भी होना चाहिए. जब आप खुद पर भरोसा करते हैं, तभी दूसरे भी आप पर भरोसा करना शुरू करते हैं. खुद के साथ अच्छा करें आखिर में, खुद के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा सम्मान आप दूसरों से चाहते हैं. जब आप अपनी जरूरतों, भावनाओं और आत्मसम्मान को महत्व देते हैं, तो दुनिया भी आपको उसी नजर से देखती है. सम्मान मांगा नहीं जाता, बल्कि अपने व्यवहार से कमाया जाता है. इसे भी पढ़ें - Summer Health Tips: दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती है जान, इन स्मार्ट तरीकों से खुद का रखें ख्याल
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ghaziabad Polio Virus: गाजियाबाद के सीवेज के सैंपल में मिला पोलियो वायरस, जानें यह कंडीशन कितनी खतरनाक?
    Next Article
    दक्षिण अफ़्रीका के जोहान्सबर्ग में हुई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत, पुलिस ने क्या कहा?

    Related जीवन शैली Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment