Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    आंधी-बारिश के कारण दिल्ली से जयपुर डायवर्ट हुईं 2 फ्लाइट्स:UP में आंधी-बारिश का अलर्ट, 100 जगह पेड़-पोल उखड़े; मुंबई में लैंडस्लाइड, 5 कारें मलबे में दबीं

    19 hours ago

    1

    0

    मानसून ने केरलम में दस्तक देने के 6 दिन में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को कवर कर लिया है। मंगलवार को यह मिजोरम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल पहुंचा। अब तक 16 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। दिल्ली में खराब मौसम के चलते दिल्ली आ रही दो फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के इटावा में तेज तूफान के साथ बारिश हुई। 100kmph की रफ्तार से आंधी भी चली। इस दौरान 100 से ज्यादा जगहों पर पेड़-पोल गिर गए। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून का असर है। बिहार में मंगलवार को 10 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। बेगूसराह में एक ऑटो पर पोल गिर गया। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड होने से 5 कारें मलबे में दब गईं। पवने MIDC इलाके में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढहा था। इधर, राजस्थान के अलवर में रेत का बवंडर उठा। मध्य प्रदेश के 26 शहरों में अधिकतम तापमान 40°C से ज्यादा रहा। दिल्ली में पालम में 111kmph की रफ्तार से आंधी चली। मानसून अपडेट... राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 11 जून: 12 जून: 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में 11 जून तक तापमान 2 से 4°C तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में 3 से 5°C की गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: जून में 14 जिलों में 100% प्री-मानसून बारिश, आज भी 16 जिलों में बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में अभी मानसून की एंट्री नहीं हुई है, लेकिन प्री-मानसून की बारिश जारी है। 1 से 9 जून तक प्रदेश में औसत 12.7mm से ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य के 14 जिले ऐसे हैं, जहां पर जून में होने वाली बारिश 100% से 672% तक हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: श्रीगंगानगर में लगातार दूसरे दिन तापमान 46°C से ज्यादा; कल भारी बारिश की चेतावनी राजस्थान के श्रीगंगानगर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा 46.4°C तापमान रहा। सोमवार को भी 46°C से ज्यादा रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अलवर-श्रीगंगानगर समेत 16 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भरतपुर-कोटा में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: आज से प्री-मानसून बारिश, 35 शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट; इटावा में 100kmph की रफ्तार से तूफान आया उत्तर प्रदेश में आज से प्री-मानसून की बारिश शुरु होगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज 35 शहरों में आंधी-बारिश और 17 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। मंगलवार को लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, इटावा और आगरा में आंधी-तूफान आया। इटावा में 100kmph की रफ्तार से आंधी चली। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: बगहा में सुबह से तेज बारिश जारी, आज 33 जिलों में अलर्ट; तापमान 2°C-4°C तक गिर सकता है बिहार में बेतिया, मोतिहारी, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया समेत 33 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। इसमें 24 जिलों में ऑरेंज और 9 में यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के कारण अधिकतम तापमान 2°C से 4°C तक गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: पहली बार अधिकतम तापमान 46.8°C पहुंचा, कल से बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका पंजाब और चंडीगढ़ में तेज गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को बठिंडा का अधिकतम तापमान 46.8°C पहुंचा। जो इस सीजन में राज्य का सबसे ज्यादा तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट समेत 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। 11 जून से मौसम बदलने की संभावना है। बारिश और ओलावृष्टि होगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड: अंतरजातीय प्रेम, एक फ़ोन कॉल और दलित युवक की मौत, क्या है पूरा मामला?
    Next Article
    धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला ODI मैच:रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ी मैदान में पहुंचे, कल हिमाचल के लिए होंगे रवाना

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment