Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Alpha Teaser: उदय चोपड़ा की दमदार वापसी, 'अल्फा' के क्रेडिट्स में दिखा एक्टर का नाम, संभाली ये जिम्मेदारी

    3 hours from now

    1

    0

    Uday Chopra: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और प्रोड्यूसर उदय चोपड़ा पिछले लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं. उन्होंने 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्हें आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो ना हो' में देखा गया था. अब यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा बॉलीवुड में दमदार कमबैक करने जा रहे हैं. क्रेडिट्स में दिखा उदय चोपड़ा का नामउदय चोपड़ा ने आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ जैसे सितारों से सजी फिल्म 'अल्फा' से फिल्मों की दुनिया में वापसी की तैयारी कर ली है. हाल ही में YRF स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया, जिसमें आलिया भट्ट और बॉबी देओल की झलक देखने को मिली. हालांकि, बेहतरीन विज़ुअल्स और रोमांचक दृश्यों के अलावा क्रेडिट्स ने अचानक सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उदय चोपड़ा ने लिखी है 'अल्फा' की कहानीक्रेडिट्स से पता चला कि 'अल्फा' की कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है. इस खबर के सामने आते ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'टैलेंट तो जींस में होता है, क्या ये उदय की पर्दे के पीछे वापसी है?' वहीं एक लिखते हैं, 'इतने सालों बाद उदय चोपड़ा का नाम'. एक ने लिखा, 'उन्होंने पिछली बार 'प्यार इम्पॉसिबल' लिखी थी.' एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'धूम यूनिवर्स से इंस्पेक्टर अली का कैमियो आने वाला है.' ये भी पढ़ें:- Alpha Teaser: 'अल्फा' का धांसू टीजर रिलीज, 34वीं मंजिल पर आलिया भट्ट ने खेला खूनी खेल, बॉबी देओल भी छाए एक कमेंट में लिखा, 'आलिया को छोड़ो... देओल को छोड़ो... स्पाई यूनिवर्स को छोड़ो... शरवरी के न होने को छोड़ो... इस फिल्म का जश्न इस बात के लिए मनाया जाना चाहिए कि इसने लॉर्ड उदय चोपड़ा को लेखक के तौर पर वापस लाया है.' एक और ने लिखा, 'उदय चोपड़ा मेरे भाई की जबरदस्त वापसी हुई है.' 3 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म'अल्फा' के डायरेक्टर शिव रवैल हैं. इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. इसमें अनिल कपूर भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं. ये फिल्म जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये भी पढ़ें:-Batwara 1947 Release Date: अब 'बंटवारा 1947' से गदर मचाएंगे सनी देओल,फिल्म की पहली झलक आई सामने, रिलीज डेट भी हुई अनाउंस
    Click here to Read more
    Prev Article
    Alpha teaser gets Shah Rukh Khan's seal of approval, lauds 'sigma girl' Alia Bhatt and 'Lord Bobby'
    Next Article
    'हम एक-दूसरे से मिलते थे...' जब अमिताभ बच्चन ने तोड़ी रेखा संग रिश्ते पर चुप्पी, खुद बताया था सारा सच

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment