Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अमेरिका का भारतीय क्रू वाले तीसरे जहाज पर अटैक:अब तक 3 मौतें; भारत ने अमेरिकी राजदूत को फटकारा, कहा- तुरंत हमले बंद करें

    13 hours ago

    1

    0

    ओमान के पास भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर अमेरिकी हमलों को लेकर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ने भारतीय क्रू वाले तीसरे जहाज MT जलवीर पर भी हमला किया है। इस पर सवार सभी 20 भारतीय सुरक्षित हैं और उन्हें निकालने का काम जारी है। इससे पहले MT सेत्तेबेल्लो और MT मैरीवेक्स पर भी हमले हो चुके हैं। इन घटनाओं में अब तक 3 भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि तीनों जहाजों पर अमेरिकी नौसेना ने हमला किया है। भारत ने इस मामले पर अमेरिकी राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि जहाजों पर हो रहे हमले तुरंत बंद होने चाहिए। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अब तक सिर्फ सेत्तेबेल्लो और मैरीवेक्स पर कार्रवाई की पुष्टि की है। सरकार ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में इस समय 13 भारतीय झंडे वाले जहाज और 18 हजार से ज्यादा भारतीय नाविक मौजूद हैं। इनमें 562 नाविक भारतीय जहाजों पर तैनात हैं। MT सेत्तेबेल्लो पर अमेरिकी हमले का वीडियो… पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. जॉर्डन बोला- 5 ईरानी मिसाइलें हवा में मार गिराईं: जॉर्डन की सेना ने दावा किया कि ईरान से दागी गई 5 मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। 2. ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराया: तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक दक्षिणी ईरान के जाम इलाके में अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को गिराया गया। अमेरिका की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। 3. होर्मुज के पास टैंकर पर अमेरिकी हमला: ओमान तट के पास एक ऑयल टैंकर पर अमेरिकी हमले के बाद आग लग गई। जहाज पर 24 भारतीय समेत 28 क्रू मेंबर सवार थे। एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि कुछ क्रू मेंबर लापता बताए गए। 4. रूस ने अमेरिका-ईरान से हमले रोकने की अपील की: मॉस्को ने दोनों देशों से संयम बरतने और सैन्य कार्रवाई बंद कर कूटनीति का रास्ता अपनाने को कहा। 5. कतर का प्रतिनिधिमंडल तेहरान पहुंचा: कतर ने क्षेत्रीय तनाव कम करने और अमेरिका-ईरान टकराव पर बातचीत के लिए अपना प्रतिनिधिमंडल ईरान भेजा है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    FIFA World Cup 2026 faces mounting scrutiny over unprecedented scale of issues
    Next Article
    Jammu Weather Forecast & Update for Today, Thursday, 11 June 2026: Hot Day with High of 37°C and Evening Rain Chance

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment