Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अमेरिका का होर्मुज के पास ऑयल टैंकर पर मिसाइल अटैक:3 भारतीय लापता, 21 बचाए गए, भारत ने अमेरिकी राजदूत को तलब किया

    18 hours ago

    1

    0

    अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास 'सेत्तेबेल्लो' नाम के ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमला किया, जिससे जहाज के इंजन रूम में आग लग गई। इस टैंकर पर 28 क्रू मेंबर थे, जिनमें 24 भारतीय शामिल थे। हादसे के बाद 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 3 भारतीय अब भी लापता हैं। हमले के समय पलाऊ के झंडे वाला यह टैंकर ओमान के सोहार बंदरगाह से करीब 37 किलोमीटर दूर मौजूद था। इस घटना पर भारत सरकार ने कड़ी नाराजगी जताई है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रखे हुए है। लापता भारतीयों का पता लगाने की कोशिश जारी है। मामले की गंभीरता देखते हुए भारत ने नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी राजदूत (चार्ज द अफेयर्स) जेसन मीक्स को तलब किया है। होर्मुज के पास ऑयल टैंकर पर अमेरिकी हमले का वीडियो… पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले किए: होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर गिरने के बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी हमले किए। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि हेलिकॉप्टर ईरान ने गिराया था, जबकि तेहरान ने हर हमले का जवाब देने की चेतावनी दी। 2. ट्रम्प बोले- 2 हफ्ते में ईरान पर ‘पूरी जीत’ का ऐलान करेंगे: रिपब्लिकन रैली में ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बढ़त बनाए हुए है और अगले दो हफ्तों में "टोटल विक्ट्री" घोषित करेगा। उन्होंने कहा कि इससे तेल की कीमतें भी नीचे आएंगी। 3. इजराइल की चेतावनी- जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला: इजराइली सेना प्रमुख एयाल जामिर ने कहा कि हालिया ऑपरेशन सिर्फ शुरुआत थी। जरूरत पड़ने पर इजराइल ईरान पर और बड़े हमले करने के लिए तैयार है। 4. ट्रम्प-नेतन्याहू के रिश्तों में बढ़ी दूरी: ईरान-इजराइल तनाव के बीच ट्रम्प ने नेतन्याहू को चेताया कि संघर्ष बढ़ाने पर इजराइल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। 5. होर्मुज के पास अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश: AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर होर्मुज स्ट्रेट के पास समुद्र में गिर गया। दोनों पायलट सुरक्षित बचा लिए गए। अमेरिकी सेना ने पहली बार समुद्र में ड्रोन बोट का इस्तेमाल कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे की जांच जारी है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'This is a collective yagya': Modi on becoming longest serving elected PM - top quotes
    Next Article
    अमित शाह ने खाई झालमुड़ी, ल‍िखा Tangy, Masaledar and Crunchy... क्‍या इसका मतलब TMC?

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment