Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अमृतसर में कॉकरोच जनता पार्टी का आज प्रदर्शन:केंद्रीय मंत्री खट्टर बोले- जो भी इनका समर्थन करेगा, वह देश के खिलाफ माना जाएगा

    12 hours ago

    1

    0

    अमृतसर में आज कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन करेगी। लेकिन इससे पहले अमृतसर दौरे पर पहुंचने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जो भी इस पार्टी को समर्थन देगा या इसकी फंडिंग करेगा, वह देश के खिलाफ माना जाएगा। कल (12 जून को) पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी कर कहा था कि शनिवार शाम 4 बजे अमृतसर पहुंचेंगे। उन्होंने युवाओं से अमृतसर गोल्डन गेट पर इकट्‌ठे होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि NEET और CBSE छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी। यदि सभी लोग मिलकर आवाज उठाएं तो NEET और CBSE के छात्रों को न्याय मिल सकता है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई। 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं। 3 पॉइंट में पढ़िए कैसे बनी CJP पुणे के बाद लखनऊ में CJP का प्रदर्शन दीपके ने 11 जून से देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसकी शुरुआत पुणे से हुई है। 12 जून को लखनऊ में पार्टी ने प्रदर्शन किया। दीपके जयपुर, अमृतसर और बेंगलुरु समेत कई शहरों में जाएंगे। इसके बाद 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेंगे। 6 जून को पार्टी ने जंतर-मंतर पर अपना पहला प्रदर्शन किया था। 5 घंटे चले प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे थे। दीपके बोले- PM के साथ मेरी फोटो AI जनरेटेड पुणे में प्रदर्शन से पहले दीपके ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी वायरल तस्वीर को AI जनरेटेड बताया। उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री से कैसे मिल सकता हूं? मैं अमेरिका में सिर्फ एक स्टूडेंट था। सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री से मिलने की प्रक्रिया कितनी सख्त होती है।" दीपके का यह बयान शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दीपके भारत आने से पहले अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे। राउत ने दावा किया था कि उन्हें दोनों की एक तस्वीर भेजी गई है। हालांकि, उन्होंने फोटो शेयर नहीं की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ઘરઆંગણે અમેરિકાનો ધમાકો, પરાગ્વે સામે 4-1થી મેળવી એકતરફી જીત; જિયો રેનાએ માર્યો વિજયી ગોલ
    Next Article
    स्पोर्ट्स अपडेट:पीवी सिंधु ऑस्ट्रेलियन ओपन का सेमीफाइनल हारी: यामागुची ने 22-20, 22-12 से हराया

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment