Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    स्पोर्ट्स अपडेट:पीवी सिंधु ऑस्ट्रेलियन ओपन का सेमीफाइनल हारी: यामागुची ने 22-20, 22-12 से हराया

    4 hours ago

    1

    0

    भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में सफर समाप्त हो गया है। महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु को जापान की वर्ल्ड नंबर-3 अकाने यामागुची के हाथों सीधे गेमों में 20-22, 12-22 से करारी हार झेलनी पड़ी। पहले गेम में कड़ी टक्कर देने के बाद सिंधु दूसरे गेम में पूरी तरह अपनी लय खो बैठीं और मुकाबला गंवा दिया। इस जीत के साथ ही टॉप सीड अकाने यामागुची ने बीडब्ल्यूएफ (BWF) टूर पर लगातार अपने चौथे फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पिछले दो साल से खराब फॉर्म और चोट से जूझने के बाद वापसी की कोशिशों में जुटीं सिंधु का इस साल का पहला खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। पहले गेम में करीबी हार, आखिरी पलों की गलतियां पड़ीं भारी सिंधु को पहले गेम में जापान की वर्ल्ड नंबर-3 अकाने यामागुची के खिलाफ 20-22 से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन आखिर में सिंधु की अपनी दो गलतियां उन पर भारी पड़ गईं। इसके चलते गेम में बढ़त बनाने का शानदार मौका उनके हाथ से निकल गया। उन्होंने शानदार शुरुआत की और मिड-गेम ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद भी उन्होंने मैच पर पकड़ बनाए रखी और एक समय स्कोर 17-15 कर लिया। हालांकि, बढ़त को जीत में बदलने में वे सफल नहीं रहीं। आखिरी पलों में यामागुची ने लगातार दबाव बनाया और स्कोर 20-20 से बराबर कर दिया। इसके बाद सिंधु का एक स्मैश कोर्ट के बाहर चला गया, जिसका फायदा उठाते हुए यामागुची ने पहला गेम 22-20 से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में यामागुची का दबदबा पहला गेम 20-22 से गंवाने के बाद पीवी सिंधु दूसरे गेम में भी लय हासिल नहीं कर सकीं। शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और स्कोर 5-5 की बराबरी पर था। सिंधु लंबी रैलियों के जरिए यामागुची पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन इसके बाद जापानी खिलाड़ी ने मैच की रफ्तार पूरी तरह अपने पक्ष में कर ली। यामागुची ने मजबूत डिफेंस के साथ आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार पांच अंक हासिल किए और मिड-गेम ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने सिंधु को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। यामागुची ने ड्रॉप शॉट्स और बैककोर्ट शॉट्स का शानदार संयोजन इस्तेमाल करते हुए सिंधु को लगातार कोर्ट में दौड़ाया। दूसरे हाफ में सिंधु का खेल बिखरा हुआ नजर आया। उनकी मूवमेंट और शॉट चयन में भी आत्मविश्वास की कमी दिखी, जिसका फायदा उठाकर यामागुची ने बढ़त 14-7 कर दी। इसके बाद जापानी शटलर ने मुकाबले पर पूरी पकड़ बनाए रखी और आसानी से दूसरा गेम 21-12 जीतकर फाइनल में जगह बना ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमृतसर में कॉकरोच जनता पार्टी का आज प्रदर्शन:केंद्रीय मंत्री खट्टर बोले- जो भी इनका समर्थन करेगा, वह देश के खिलाफ माना जाएगा
    Next Article
    India-Russia Oil: रूसी तेल खरीद पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, इस यूरोपीय देश ने दिया भारत का साथ, नाराज हो जाएंगे ट्रंप!

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment