Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अन्नामलाई की नई पार्टी से 10 लाख लोग जुड़े:लॉन्च के 10 घंटे के भीतर रजिस्ट्रेशन; समर्थन में तमिलनाडु BJP उपाध्यक्ष ने भी इस्तीफा दिया

    2 days ago

    1

    0

    तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई की नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ को शुरुआत में ही बड़ा जनसमर्थन मिलने का दावा किया गया है। अन्नामलाई के अनुसार, आंदोलन शुरू होने के 10 घंटे के भीतर 10 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। अन्नामलाई ने इसे लोगों का आंदोलन बताते हुए कहा कि यह राज्य के भविष्य को लेकर साझा सोच और मिशन का प्रतीक है। अन्नामलाई ने 2 जून को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसकी चिट्ठी शुक्रवार को सामने आई। अन्नामलाई के समर्थन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष करु नागराजन ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ने कहा- मैंने और कई भाजपा नेताओं ने अन्नामलाई का समर्थन करने का फैसला किया है। अन्नामलाई ने कहा- हमारी पार्टी 2031 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी अन्नामलाई ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद 5 जून को नई पार्टी बनाने की घोषणा की। सोशल मीडिया पर वीडियो मैसेज में कहा, ‘आज हम अपना स्वतंत्र आंदोलन खड़ा कर रहे हैं। हमारी पार्टी तमिलनाडु में 2031 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।’ उन्होंने ‘We The Leaders’ नाम से नया प्लेटफॉर्म और wetheleader.org वेबसाइट भी लॉन्च की। इसके साथ ही कोयंबटूर में एपीजे अब्दुल कलाम सेंटर फॉर इथि​क्स एंड पॉलिटिक्स संस्थान भी स्थापित करने की घोषणा की है। अन्नामलाई कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। अन्नामलाई बोले- बदलाव, आम आदमी की राजनीति करेंगे, 5 बातें… अन्नामलाई IPS अधिकारी, छह साल भाजपा में रहे अन्नामलाई कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी रहे हैं। नौकरी छोड़कर 2020 में भाजपा से जुड़े। पार्टी ने पहले प्रदेश उपाध्यक्ष और फिर अध्यक्ष बनाया। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा को मजबूती दी। वे आक्रामक राजनीति के कारण लोकप्रिय हुए। राज्य प्रमुख पद से हटाए जाने और एआईएडीएमके के साथ भाजपा के गठबंधन से नाराज थे। तमिलनाडु में इसी साल चुनाव हुए, BJP सिर्फ 1 सीट जीती तमिलनाडु में इसी साल विधानसभा चुनाव हुए। 4 मई को आए रिजल्ट में BJP सिर्फ 1 सीट जीत पाई, जबकि एक्टर विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को 108 सीटें मिलीं। ये DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा है। TVK ने कांग्रेस और अन्य छोटी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाई। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु में भाजपा छोड़ते ही अन्नामलाई ने नई पार्टी बनाई:अगला चुनाव लड़ने का ऐलान; कहा- मतभेद थे तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज में अन्नामलाई ने कहा कि आज हम एक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। हमारी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु में 2031 में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंडरग्राउंड हुए खान सर, मोबाइल भी बंद और गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार, कोर्ट में सरेंडर के कयास, कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों का जमावड़ा
    Next Article
    Phalsa Fruit Benefits: गर्मी में वरदान है फालसा, खून बढ़ाने से लेकर इम्युनिटी मजबूत करने तक हैं कई फायदे

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment