Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    'बंगाल का मूड बदल चुका है... आने वाला दिन तय करेगा!'TMC से इस्तीफा देने के बाद क्या बोले प्रकाश चिक?

    4 hours from now

    1

    0

    पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस वक्त भारी उथल-पुथल मची है. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और करारा झटका लगा है. टीएमसी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बाराइक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि वह पिछले कुछ ही समय में इस्तीफा देने वाले टीएमसी के तीसरे राज्यसभा सांसद बन गए हैं, जिससे पार्टी के भीतर बड़ी दरार साफ नजर आ रही है. इस्तीफा देने के तुरंत बाद प्रकाश चिक की बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे से मुलाकात हुई, जिसके बाद दिल्ली से लेकर कोलकाता तक सियासी गलियारों में कयासों का बाजार गर्म हो गया है. जब न्यूज 18 इंडिया के रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या वे बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'आने वाला दिन ही सब तय करेगा.' इस्तीफे की वजह बताते हुए उन्होंने सीधे तौर पर कहा, 'बंगाल की जनता का जनमत अब बीजेपी की तरफ है. मैंने जनता की राय को देखते हुए और अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यह निजी फैसला लिया है.' हालांकि, पार्टी की कमियों पर उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया.
    Click here to Read more
    Prev Article
    गृहिणी भी करती हैं राष्ट्र निर्माण, हर महीने 30 हजार की हकदार; सुप्रीम कोर्ट ने मुआवजे पर दिया बड़ा फैसला
    Next Article
    87,000 કરોડની કંપનીમાં મોટી બ્લોક ડીલ, કોણે 1900 કરોડના શેર વેચી નાખ્યા?

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment