Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    बंगाल के दुर्गापुर में TMC नेता पर अंडे फेंके:भीड़ ने पुलिस स्टेशन के बाहर घेरा; फालता में पुलिस ने जहांगीर खान को हाफ पैंट में घुमाया

    3 hours ago

    1

    0

    बंगाल के दुर्गापुर में गुरुवार को TMC (तृणमूल कांग्रेस) नेता सुकुमार दत्ता को भ्रष्टाचार और जबरन वसूली जैसे कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया। जब पुलिस उन्हें थाने से अदालत ले जा रही थी, तब भीड़ ने उन पर अंडे फेंके। TMC नेता पर जमीन कब्जाने, रंगदारी वसूलने और स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने का भी आरोप है। थाने के बाहर प्रदर्शनकारियों ने दत्ता के खिलाफ नारेबाजी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। वहीं, पश्चिम बंगाल के फलता में गुरुवार को TMC नेता जहांगीर खान हाफ पैंट (निक्कर) में पुलिस के साथ घूमते नजर आए। जांच के सिलसिले में पुलिस उन्हें फलता लेकर गई है। 8 जून को अवैध वसूली के आरोप में उन्हें नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। भाजपा बोली- ये TMC के खिलाफ आम जनता का गुस्सा घटना पर भाजपा नेता स्वाधीन राय ने कहा कि अंडा फेंकने का काम भाजपा ने तय करके नहीं किया था। यह तृणमूल नेता के खिलाफ आम जनता के गुस्से का नतीजा था। दत्ता लंबे समय से लोगों को डरा-धमका रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय लोग सालों से उत्पीड़न और शोषण झेल रहे थे, जिससे दत्ता के खिलाफ गुस्सा था। दत्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही टीएमसी के अन्य स्थानीय नेताओं की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। पिछले 7 दिनों में TMC नेताओं की गिरफ्तारी के 3 मामले… TMC नेताओं पर फूटा लोगों का गुस्सा: एक का सिर मुंडवाया कोलकाता में 7 जून को गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। वहीं, सोशल मीडिया पर दो और वीडियो वायरल हैं। BJP ने X पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पुलिस से बचने के लिए एक नेता साड़ियों के नीचे छिपा मिला। दूसरा वीडियो हावड़ा का है। इसमें कट मनी वसूल करने वाले एक नेता का लोगों ने पहले सिर मुंडवाया। फिर जूते-चप्पल की माला पहनाकर उसकी परेड निकाली। ये वीडियो BJP के स्थानीय नेताओं ने भी X पर शेयर किए हैं। TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार,अवैध वसूली का आरोप पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने 8 जून को TMC नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी नेपाल बॉर्डर के पास से हुई। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फालता पुलिस स्टेशन में खान के खिलाफ 7 FIR की गई थीं। वह नेपाल भागने की फिराक में था। अभी बंगाल पुलिस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस जहांगीर को कोलकाता ला रही है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक जहांगीर को अवैध वसूली करने के आरोप में पकड़ा गया है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पहले यह दावा किया गया था कि जहांगीर के समर्थकों ने महिलाओं को गैंगरेप की धमकी दी थी। इसके कारण उनकी गिरफ्तारी हुई है। जहांगीर ने 2026 का विधानसभा चुनाव फालता सीट से लड़ा था। चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ियों के कारण यहां 21 मई को दोबारा वोटिंग हुई थी। दोबारा चुनाव से 48 घंटे पहले ही जहांगीर ने मैदान छोड़ दिया था और कहा था कि वे चुनाव से अपना नाम वापस ले रहे हैं। 24 मई को आए नतीजे में जहांगीर की हार हुई। इसके बाद से जहांगीर लगभग गायब ही रहे। TMC नेता भीड़ के डर से बिस्तर के नीचे छिपा 4 जून को बंगाल के कूचबिहार में TMC नेता शाहिदुल मियां का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वे भीड़ से बचने के लिए अपने कमरे में बिस्तर के नीचे छिपे नजर आ रहे हैं। आरोप है कि शाहिदुल ने सरकारी आवास योजना में घर दिलाने के नाम पर गांव के लोगों से कमीशन लिए थे। बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने पर शाहिदुल घर के एक कमरे में जाकर बिस्तर के नीचे छिप गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला और थाने ले गई। 2019 में ममता ने मानी थी 'कट मनी' की बात 'कट मनी' पश्चिम बंगाल की राजनीति का सबसे बड़ा मुद्दा रहा है। इसका मतलब सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने या आवास, सड़क, मनरेगा जैसी योजनाओं में लाभार्थियों से कथित कमीशन वसूलना है। भाजपा ने इसे तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ चुनावी मुद्दा बनाया। 18 जून 2019: नदिया जिले में पार्टी बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘यदि किसी ने लोगों से "कट मनी" ली है तो उसे वापस कर दें।’ जून- जुलाई 2019: कई जिलों में लोग तृणमूल नेताओं के घरों के बाहर जमा होने लगे और कथित तौर पर ली गई रकम लौटाने की मांग करने लगे। भाजपा ने कट मनी वापस करो अभियान शुरू किया। 2019, 2021 और 2026: भाजपा ने 2019, 2024 के लोकसभा चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाया। कई जगहों नेताओं ने कट मनी वापस किए बंगाल में पिछले हफ्ते कई जगह नेताओं के कट मनी वापस करने के वीडिया सामने आए थे। BJP आईटी सेल अध्यक्ष अमित मालवीय ने X पर वीडियो शेयर कर लिखा था- दक्षिण 24 परगना के नामखाना में स्थानीय TMC नेता को लोगों को पैसे लौटाते हुए देखा गया। आरोप हैं कि PM आवास योजना के तहत घर दिलाने के बदले 45 लाभार्थियों में से हर एक से ₹5 हजार वसूले गए थे। पूरी खबर पढ़ें… ------------------------------------- ये खबर भी पढे़ं… TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला: कटमनी वापस मांग रहे लोगों ने अंडे फेंके; दावा- विधायक कार में नहीं थे कोलकाता के कमरहाटी में शनिवार रात TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर लोगों ने हमला कर दिया। अरियादाहा इलाके में यह घटना उस समय हुई, जब विधायक दौरा करने गए थे। स्थानीय रहवासियों ने चोर-चोर के नारे लगाते हुए विधायक की कार पर अंडे फेंके। ये लोग कटमनी के रूप में दिए गए पैसे वापस करने की मांग कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    माता-पिता ध्यान दें! बच्चों के Aadhaar से जुड़ी की ये गलती तो फंस जाएंगे बड़ी मुसीबत में, बंद हो सकता Baal Aadhaar
    Next Article
    Video: फ्रिज की बदबू और सब्जियों के गलने से हैं परेशान? ट्राई करें यह 'साल्ट ट्रिक', देखें कमाल

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment