भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत:चंडीगढ़ में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया, मानव सुथार को 7 विकेट
12 hours ago
भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हरा दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारत की पिछली सबसे बड़ी जीत पारी और 272 रन के अंतर से थी। जो 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में मिली थी। मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई थी और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा। अफगानिस्तान की दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 और कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया। सुथार ने अफगानिस्तान की पहली पारी में 6 विकेट लिए थे। इस तरह उन्होंने मैच में 7 विकेट लिए। मैच का स्कोरबोर्ड अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन पर सिमटा अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 412 रन की बढ़त मिली। डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने छह विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा को 3 विकेट मिले। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की थी।
Click here to Read more
.png)
.jpeg)
