Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भारत का दूसरा विकेट गिरा, ईशान बोल्ड:गिल का अर्धशतक, स्कोर 125/2; अफगानिस्तान ने 195 रन का टारगेट दिया, 25-25 ओवर का है मैच

    23 hours ago

    1

    0

    अफगानिस्तान ने पहले वनडे में भारत को 195 रन का टारगेट दिया है। धर्मशाला में बारिश के कारण मुकाबला 4 घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ और इसे 25-25 ओवर का कर दिया गया। जवाब में भारत ने 14 ओवर के 2 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। गिल अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। ईशान किशन 34 और रोहित शर्मा 16 रन बनाकर रनआउट हो गए। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गई। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 48 गेंदों में अपना नौवां वनडे शतक लगाया। उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के की मदद से 102 रन की पारी खेली। डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बरार को 3-3 विकेट मिले। अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, जिया-उर-रहमान शरीफी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कॉर्पियो में 2 युवक जिंदा जलकर कंकाल बने, VIDEO:डंपर ने 500 मीटर घसीटा, गाड़ी में ही फंसे रहे; रायपुर से हरियाणा लौट रहे थे
    Next Article
    PM Narendra Modi, Donald Trump to Meet at G7 Summit in France on June 17

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment