तूफान में फंसी फ्लाइट्स तो पाकिस्तान ने मांगी मदद, भारत ने बड़ा दिल दिखाया, सालभर पहले हमारे प्लेन को नहीं दी थी परमीशन
3 hours from now
पंजाब के ऊपर आए एक भयानक और जानलेवा तूफान के बीच भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को इंसानियत का पाठ पढ़ाते हुए अपना बड़ा दिल दिखाया है. दुबई, जेद्दा और दम्माम से आ रही पाकिस्तान की तीन-तीन पैसेंजर फ्लाइट्स जब लाहौर में विजिबिलिटी जीरो होने और भयंकर बवंडर के कारण क्रैश होने की कगार पर थीं, तब अमृतसर एटीसी ने मसीहा बनकर मदद की गुहार लगा रहे पाकिस्तानी विमानों के लिए भारतीय एयरस्पेस के दरवाजे खोल दिए और करीब 20 मिनट तक उन्हें सुरक्षित रास्ता दिया. सालभर पहले जब दिल्ली से श्रीनगर जा रही भारत की इंडिगो फ्लाइट (6E2142) पठानकोट के पास ऐसे ही खौफनाक बवंडर में फंसी थी, तब लाहौर एटीसी ने भारतीय पायलट की मिन्नतें ठुकराकर विमान को पाकिस्तानी सीमा में घुसने नहीं दिया था.
Click here to Read more
.png)
