भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया:पहले वनडे में कप्तान गिल ने नाबाद 84 रन बनाए; डेब्यू कर रहे हर्ष-गुरनूर को 3-3 विकेट
21 hours ago
भारत ने अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से हरा दिया। टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। धर्मशाला में बारिश की वजह से 25-25 ओवर का मैच खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गई। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 48 गेंदों में अपना नौवां वनडे शतक लगाया। उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के की मदद से 102 रन की पारी खेली। 195 रन का पीछा कर रही भारत ने 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने 66 बॉल पर नाबाद 84 रन बनाए। केएल राहुल 39 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा ईशान किशन ने 34 रन की पारी खेली। भारत की ओर से डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को 2-2 विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, जिया-उर-रहमान शरीफी।
Click here to Read more

.jpeg)