Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई एयरपोर्ट पर 11.8 किलो ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार, मिसेज केरल की रनर-अप रह चुकी

    18 hours ago

    1

    0

    मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को कस्टम्स ने 29 साल की एक महिला को 11.8 किलो हाइड्रोपोनिक वीड के साथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 11.8 करोड़ रुपए है। महिला बैंकॉक से भारत लौटी थी। महिला की पहचान हर्षा सनी के रूप में हुई है। वह एक निजी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम करती है। वो पिछले साल केरल में हुई मिसेज केरल ब्यूटी पेजेंट की रनर-अप भी रह चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि बैग देने वाला व्यक्ति कौन था और उसके नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के अपराधों में FIR में देरी केस खत्म करने का आधार नहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि भारत जैसे पारंपरिक समाज में परिवारों के लिए यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के मामलों की शिकायत दर्ज कराना आसान नहीं होता। इसलिए केवल FIR दर्ज करने में हुई देरी के आधार पर ऐसे मामलों को रद्द नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ के आरोपी 58 साल के व्यक्ति की FIR रद्द करने की मांग खारिज कर दी। दरअसल 2019 में घरों में काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि एक घर के मालिक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने शिकायत दर्ज कराने में देरी और CCTV फुटेज का हवाला देकर खुद को निर्दोष बताया, लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया। हाईकोर्ट ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सिर्फ देरी के आधार पर केस खारिज नहीं किया जा सकता, जब तक कि देरी के पीछे दुर्भावना या बदले की मंशा पहली नजर में साबित न हो। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के पास ट्रैनिंग के दौरान धमाका, 2 जवान घायल जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार को LoC के पास धमाका हो गया। इस हादसे में सेना के दो जवान घोयल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक LoC के पास फॉरवर्ड एरिया में ट्रैनिंग एक्सरसाइज के दौरान अचानक ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। हादसे में घायल दोनों जवानों को पुंछ के 425 आर्मी फील्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ओडिशा में KG से PG तक पढ़ाई मुफ्त होगी; CM माझी बोले- सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में फीस नहीं लगेगी ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में किंडरगार्टन (KG) से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) तक की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और छात्राओं को मिलेगा। BJP सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में माझी ने कहा कि शिक्षा को वास्तव में सार्वभौमिक और सुलभ बनाने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि KG से PG तक मुफ्त शिक्षा लागू करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य बन सकता है। अभिषेक बनर्जी के जवाबों से बंगाल CID संतुष्ट नहीं, पूछताछ के दौरान कई बार भड़के; 14 जून को फिर बुलाया पश्चिम बंगाल CID ने शुक्रवार को TMC नेता अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के दूसरे दौर के लिए नया समन जारी किया। यह कदम तब उठाया गया जब जांचकर्ता एक दिन पहले विभाग के मुख्यालय में हुई पूछताछ के दौरान उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं थे। अब अभिषेक से 14 जून को फिर से सवाल जवाब होंगे। बनर्जी, कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद और तीन बार समन न मानने के बाद गुरुवार को राज्य जांच एजेंसी के सामने पेश हुए थे, उनसे सीनियर अधिकारियों की एक टीम ने कई घंटों तक पूछताछ की। कई सवालों के जवाब में बनर्जी ने केवल "मुझे नहीं पता" कहा। जबकि कुछ मौकों पर वे आपा खो बैठे। केंद्र सरकार, असम और नगालैंड के बीच समझौता, अगले साल एक-दो राज्यों को छोड़ पूरे पूर्वोत्तर से हटेगा AFSPA गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पूर्वोत्तर भारत को लेकर दो बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि 2027 तक एक-दो राज्यों को छोड़कर पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) हटा लिया जाएगा। शाह ने कहा कि AFSPA के दायरे में लगातार हो रही कमी इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में शांति लौट रही है। इसके अलावा केंद्र सरकार, असम और नगालैंड के बीच सीमा विवाद वाले इलाके में लंबे समय से बंद पड़े तेल और गैस उत्पादन को फिर से शुरू करने पर सहमति बनी है। शाह ने कहा कि इस समझौते से तेल उत्पादन क्षमता मौजूदा 1,000-1,500 बैरल प्रतिदिन से बढ़कर करीब 10 गुना हो सकती है। उन्होंने बताया कि एक तेल क्षेत्र से 15,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का तेल और गैस मिलने का अनुमान है। दिल्ली में बाएं घुटने के ऑपरेशन के बाद दलाई लामा को अस्पताल से छुट्टी मिली बाएं घुटने के ऑपरेशन के बाद दलाई लामा को शुक्रवार को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. राजेश मल्होत्रा ​​ने बताया कि तिब्बती आध्यात्मिक गुरु का ऑपरेशन 8 जून को हुआ था। इलाज के दौरान उनकी हालत स्थिर रही। अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, गृह सचिव, आईबी निदेशक, सेना प्रमुख, CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB के महानिदेशक सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। बंगाल में TMC नेता के घर के पास छापा, भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को हुगली जिले के तारकेश्वर में TMC के पूर्व विधायक रामेंदु सिंह रॉय के घर के पास स्थित एक कॉलेज परिसर में छापा मारा। यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद की। असम में 4.7 तीव्रता का भूकंप, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में महसूस हुए झटके असम के कछार जिले में गुरुवार रात 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके मेघालय सहित पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। हालांकि, इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप रात 9:10 बजे आया। इसका केंद्र असम के कछार जिले में स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से 39 किलोमीटर नीचे थी। इसका केंद्र 24.941 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.007 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। देश में दलित ईसाई और मुस्लिमों को एससी का दर्जा दें या नहीं रिपोर्ट तैयार पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाले आयोग ने दलित ईसाइयों और दलित मुस्लिमों को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा देने के मुद्दे पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे जल्द केंद्र सरकार को सौंपा जा सकता है। अक्टूबर 2022 में गठित आयोग ने करीब तीन वर्षों तक विभिन्न राज्यों का दौरा कर सामाजिक, कानूनी और ऐतिहासिक पहलुओं का अध्ययन किया। आयोग का दायित्व यह जांचना था कि हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के अलावा अन्य धर्मों में धर्मांतरण कर चुके दलितों को भी एससी का दर्जा दिया जाना चाहिए या नहीं। वर्तमान में संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 के तहत यह लाभ मुख्यतः हिंदू, सिख और बौद्ध समुदायों के दलितों को मिलता है। देश के पहले ‘मेड-इन-इंडिया’ सैन्य परिवहन विमान की टेस्ट उड़ान सफल 11 जून 2026 का दिन भारतीय विमानन और रक्षा इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। गुरुवार को देश के पहले ‘मेड इन इंडिया’ एयरबस सी 295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने वडोदरा से पहली टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक पूरी की। इसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लि. और एयरबस की वडोदरा स्थित फाइनल असेंबली लाइन में बनाया गया है। यह वायुसेना के लिए देश में बनने वाले 40 सी-295 विमानों की शृंखला का पहला विमान है। वायुसेना को पहला विमान इसी साल सौंपेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा एफएनजी रोड पर अवैध बिजली तारों का जाल, पावर कट से सेक्टर और गांव परेशान, सुरक्षा को लेकर लोगों ने उठाए सवाल
    Next Article
    ‘We never saw any romance between Katrina and Ranbir on APKGK set’

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment