Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई पुलिस ने ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया, 9.7 किलो हेरोइन जब्त, कीमत 34.18 करोड़

    3 weeks ago

    1

    0

    पुलिस ने एक ड्रग्स सिंडिकेट से 9.7 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। बरामद हेरोइन की कीमत 34.18 करोड़ रुपए है। मामले में अंतरराज्यीय सप्लायर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर संजय जाधव ने बताया कि कल्याण एंटी-नारकोटिक्स एक्शन टीम ने कई हफ्तों तक अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। टीम ने 1 अप्रैल को कासिम अब्दुल सत्तार वसईकर और कृष्णा नागप्पा हलेमानी को पकड़ा। उसके बैग की तलाशी में 9.2 किलो हेरोइन और नकदी बरामद हुई। वसईकर के घर की तलाशी में 531.69 ग्राम हेरोइन मिली। इसके बाद 5 अप्रैल को मुंबई से गणेशन पुथुस्वामी जंगमार और 6 अप्रैल को कल्याण से सद्दाम गफूर शेख को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सबसे बड़ी सफलता 21 मई को मिली, जब एंटी-नारकोटिक्स टीम ने मुख्य सप्लायर और गिरोह के सरगना अमजद यूसुफ पठान को नासिक जिले के इगतपुरी से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पठान के खिलाफ महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 20 बड़े मामले दर्ज हैं। वहीं, वसईकर पर 3 और सद्दाम शेख पर 7 मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क और अन्य कड़ियों की जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ के हमले में 4 महिलाओं की मौत महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शुक्रवार सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गईं चार महिलाओं की बाघ के हमले में मौत हो गई। वन अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में कावड़ाबाई मोहुर्ले, अनीताबाई मोहुर्ले, सुनीता मोहुर्ले और संगीता चौधरी शामिल हैं। सभी गूंजेवाही गांव की रहने वाली थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमल हासन ने केंद्र सरकार से सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाने की मांग की सांसद और मक्कल नीधि मय्यम (MNM) प्रमुख कमल हासन ने पश्चिम एशिया संकट और ईरान युद्ध के भारत पर पड़ रहे असर को लेकर चिंता जताई है। कमल हासन ने केंद्र सरकार से सभी मुख्यमंत्रियों की राष्ट्रीय बैठक बुलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) कम किया जाए। ट्रेन, मेट्रो व बस किराए घटाए जाएं, ताकि लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करें। कमल हासन ने X पर पोस्ट और वीडियो संदेश जारी कर कहा कि 60 से ज्यादा देशों ने ऊर्जा बचत के नियम लागू किए हैं। उन्होंने कहा, ऐसे समय में राष्ट्रीय जिम्मेदारी पार्टी राजनीति से ऊपर होनी चाहिए। अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि सरकारें आएंगी-जाएंगी, लेकिन देश रहना चाहिए। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 20 किलो गांजा जब्त, कीमत 20 करोड़, एक गिरफ्तार अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने 20 किलो गांजा जब्त किया। यह गांजा बैंकॉक से आए एक यात्री के सामान से मिला है। जांच के दौरान वैक्यूम-सील किए गए गांजा (कैनबिस) के 19 पैकेट मिले। इनमें 20 किलो 366 ग्राम गांजा बरामद हुआ। NDPS एक्ट 1985 के तहत गांजा जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी यात्री उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है। सुप्रीम कोर्ट CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी के खिलाफ सुनवाई को तैयार, बोर्ड ने 9वीं क्लास के लिए लागू की है सुप्रीम कोर्ट सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की नई पॉलिसी को चुनौती वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। इस पॉलिसी के तहत नौवीं क्लास के स्टूडेंट्स को तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है। यह याचिका स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स ने मिलकर दायर की है। सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने CJI की बेंच के सामने याचिका लगाते हुए कहा कि अचानक, नौवीं क्लास के लिए नीति लागू कर दी गई है। यह मौजूदा व्यवस्था से बिल्कुल अलग है। इससे अफरा-तफरी मच जाएगी।CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस याचिका को अगले हफ्ते सुनवाई करेगी। बंगाल में सोना पप्पू के खिलाफ केस में ED ने 9 जगह छापा मारा, पूर्व DCP के घर ताला तोड़कर घुसी टीम प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर नए छापे मारे। ये छापे कोलकाता पुलिस के गिरफ्तार अधिकारी शांतनु सिन्हा बिस्वास और कथित अपराधी बिस्वजीत पोद्दार उर्फ ​​सोना पप्पू से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत मारे गए। उन्होंने बताया कि कोलकाता और मुर्शिदाबाद में कुल नौ जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं। इन जगहों में मोहम्मद अली उर्फ ​​मैक्स राजू, बिस्वास के भतीजे सौरव अधिकारी, बिस्वास के एक करीबी सहयोगी और कोलकाता पुलिस में सब-इंस्पेक्टर रुहिल अमीन अली और मुर्शिदाबाद में बिस्वास के घर शामिल हैं। कांग्रेस नेता राधाकृष्णन केरल विधानसभा के स्पीकर चुने गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिरुवनचूर राधाकृष्णन शुक्रवार को 16वीं केरल विधानसभा के स्पीकर चुने गए। राधाकृष्णन को 101 वोट मिले। प्रोटेम स्पीकर जी सुधाकरण ने मतदान नहीं किया। इसके साथ ही सुधाकरण का प्रोटेम स्पीकर के रूप में कार्यकाल भी समाप्त हो गया। स्पीकर पद के लिए CPI(M) नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) की ओर से ए.सी मोइदीन और BJP के बीबी गोपाकुमार भी मैदान में थे। 140 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF के पास 102 विधायकों का बहुमत है। मतदान में ए.सी मोइदीन को 35 और बीबी गोपाकुमार को 3 वोट मिले। 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 18 जून को, सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटें चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 18 जून को राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनावों की घोषणा की।राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 राज्यों में होंगे, जहां मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर रिटायर हो रहे हैं। राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर; मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर; झारखंड में दो सीटों पर; और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर होंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून है। पढ़ें पूरी खबर… तमिलनाडु में विजय कैबिनेट विस्तार- शाहजहां, वन्नी अरसु ने मंत्री पद की शपथ ली तमिलनाडु में CM विजय की कैबिनेट में 2 और मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ। शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने VCK विधायक वन्नी अरसु और IUML विधायक एएम शाहजहां को मंत्री पद की शपथ दिलाई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर AC बस में आग, ड्राइवर जिंदा जला: शीशा तोड़कर कूदे यात्री यूपी के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार रात करीब 2 बजे डंपर और AC बस की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। स्टेयरिंग और सीट के बीच फंसे बस ड्राइवर की जलकर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर समेत 27 यात्री घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर… महाराष्ट्र के उल्हासनगर में बदमाशों ने 15 राउंड फायरिंग की, 2 की मौत, एक घायल महाराष्ट्र के उल्हासनगर में गुरुवार रात बदमाशों ने गोलीबारी कर दो लोगों की हत्या कर दी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कैलाश कॉलोनी इलाके में हुई, जहां हमलावर करीब 15 राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है। आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। मुंबई के बांद्रा में अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा, 16 गिरफ्तार मुंबई के बांद्रा इलाके में रेलवे की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हिंसा और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 अन्य को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर पत्थर और पेवर ब्लॉक फेंके गए। करीब एक घंटे तक चली पत्थरबाजी में 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें एक का हाथ फ्रैक्चर और दूसरे की नाक टूट गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस ने हालात पर पूरी तरह काबू पा लिया है और हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। तमिलनाडु में एआई विभाग, केरल के बाद दूसरा राज्य तमिलनाडु की विजय सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए अलग विभाग बनाया है। इसके साथ ही केरल के बाद एआई विभाग वाला यह दूसरा राज्य बन गया है। सीएम विजय ने गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार भी किया। इसमें टीवीके के 21 और कांग्रेस के 2 विधायकों ने शपथ ली। 59 साल बाद कांग्रेस विधायकों को मंत्री बनाया गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट का ईद से पहले बंगाल में पशु वध नियमों पर रोक लगाने से इनकार कलकत्ता हाईकोर्ट ने ईद-उल-अजहा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना गाय या भैंस के वध पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। कोर्ट ने कहा कि खुले में पशु वध की अनुमति नहीं दी जा सकती और कानून का पालन जरूरी है। सरकार ने साफ किया है कि केवल तय बूचड़खानों में और तय नियमों के तहत ही पशु वध किया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jailer 2′: Rajinikanth’s Upcoming Action-Drama Pushed to September 2026? Here’s What We Know
    Next Article
    एक्ट्रेस ट्विशा का पति सरेंडर करने जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचा:डेडबॉडी का फिर से पोस्टमॉर्टम दिल्ली AIIMS के डायरेक्ट की टीम करेगी, CBI जांच को मंजूरी

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment