Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में विजय कैबिनेट विस्तार- शाहजहां, वन्नी अरसु ने मंत्री पद की शपथ ली

    3 weeks ago

    1

    0

    तमिलनाडु में CM विजय की कैबिनेट में 2 और मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ। शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने VCK विधायक वन्नी अरसु और IUML विधायक एएम शाहजहां को मंत्री पद की शपथ दिलाई। आज की अन्य बड़ी खबरें… 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 18 जून को चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 18 जून को राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनावों की घोषणा की।राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 राज्यों में होंगे, जहां मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर रिटायर हो रहे हैं। राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर; मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर; झारखंड में दो सीटों पर; और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर होंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर AC बस में आग, ड्राइवर जिंदा जला: शीशा तोड़कर कूदे यात्री महाराष्ट्र के उल्हासनगर में बदमाशों ने 15 राउंड फायरिंग की, 2 की मौत, एक घायल महाराष्ट्र के उल्हासनगर में गुरुवार रात बदमाशों ने गोलीबारी कर दो लोगों की हत्या कर दी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कैलाश कॉलोनी इलाके में हुई, जहां हमलावर करीब 15 राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है। आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। मुंबई के बांद्रा में अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा, 16 गिरफ्तार मुंबई के बांद्रा इलाके में रेलवे की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हिंसा और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 अन्य को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर पत्थर और पेवर ब्लॉक फेंके गए। करीब एक घंटे तक चली पत्थरबाजी में 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें एक का हाथ फ्रैक्चर और दूसरे की नाक टूट गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस ने हालात पर पूरी तरह काबू पा लिया है और हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। तमिलनाडु में एआई विभाग, केरल के बाद दूसरा राज्य तमिलनाडु की विजय सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए अलग विभाग बनाया है। इसके साथ ही केरल के बाद एआई विभाग वाला यह दूसरा राज्य बन गया है। सीएम विजय ने गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार भी किया। इसमें टीवीके के 21 और कांग्रेस के 2 विधायकों ने शपथ ली। 59 साल बाद कांग्रेस विधायकों को मंत्री बनाया गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट का ईद से पहले बंगाल में पशु वध नियमों पर रोक लगाने से इनकार कलकत्ता हाईकोर्ट ने ईद-उल-अजहा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना गाय या भैंस के वध पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। कोर्ट ने कहा कि खुले में पशु वध की अनुमति नहीं दी जा सकती और कानून का पालन जरूरी है। सरकार ने साफ किया है कि केवल तय बूचड़खानों में और तय नियमों के तहत ही पशु वध किया जा सकेगा। ED ने काला जादू और ठगी मामले में कैप्टन बाबा खरात को गिरफ्तार किया प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई में खुद को भगवान शिव का अवतार बताने वाले अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन’ को मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि वह लोगों को काला जादू और मौत का डर दिखाकर करोड़ों रुपये ऐंठता था। छापेमारी में ED ने करीब 14 करोड़ रुपए नकद, विदेशी मुद्रा, सोना-चांदी के गहने और लग्जरी मर्सिडीज कार बरामद की है। कोर्ट ने आरोपी को 26 मई तक ED हिरासत में भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SRH vs RCB Pitch Report: How will surface at Rajiv Gandhi International Stadium in Hyderabad play?
    Next Article
    चांदी का दिल... बाईपास सर्जरी सफल होने पर श्रद्धालु ने सांवलिया सेठ को चढ़ाया अनोखा भेंट, सबके उडे़ होश

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment