Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    बाल कटवाना-शेविंग कराना भी हुआ महंगा, इस राज्य में सैलून सर्विस के बढ़ गए दाम, जानें कितना हुआ इजाफा

    1 hour ago

    1

    0

    Maharasthra News: इस बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. अगर आप भी महीने में दो से तीन बार सैलून जाकर बाल कटवाते हैं तो अब आपको महंगाई का एक झटका लगने वाला है. महाराष्ट्र में आम लोगों को अब सैलून सेवाओं के लिए पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे. राज्य में नाई संगठन ने बाल कटवाने, शेविंग और अन्य सेवाओं के दामों में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी. यह बढ़ोतरी शनिवार से लागू हो जाएगी और इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है. बढ़ोतरी के पीछे की वजह क्या है? संगठन का कहना है कि बढ़ती लागत और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अनिश्चितता, खासकर मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते यह फैसला लिया गया. अगर नई दरें कुछ इस प्रकार हैं. बाल कटवाने का चार्ज 180 रुपये शेविंग 120 रुपये दाढ़ी ट्रिमिंग 150 रुपये हेड मसाज 180 रुपये बाल धोने का 120 रुपये फेसियल कम से कम 700 रुपये हेयर स्पा 600 रुपये हो गया हवाई सफर पर ब्रेक! अचानक क्यों बंद हो रही हैं डोमेस्टिक फ्लाइट्स, उड़ानों में कटौती का कारण क्या? संगठन का दावा- हर दो साल में होती है समीक्षा बता दें कि महाराष्ट्र नाभिक महामंडल के पदाधिकारी श्याम अस्करकर ने बताया कि आमतौर पर दरें हर दो साल में संशोधित होती हैं, लेकिन इस बार हालात सामान्य नहीं रहे, इसलिए बीच में ही दाम बढ़ने पड़े. संगठन का कहना है कि तेल, क्रीम, ब्लेड और बाकी के जरूरी सामान की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अब इसका सीधा असर छोटे बिजनेस करने वालों पर पड़ रहा है. महाराष्ट्र में लगभग एक लाख से ज्यादा नाई की दुकानें हैं. यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से पारंपरिक सैलून पर लागू है. हालांकि, लग्जरी सैलून इसमें शामिल नहीं हैं. अब इस बढ़ोतरी का असर आम लोगों पर पड़ेगा. ईरान-अमेरिका में फिर भड़की जंग, होर्मुज पूरी तरह बंद, जानिए अब आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा?
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gold News: सोना क्यों बटोर रहा है चीन, अब खरीदा 3.4 लाख करोड़ का गोल्ड, क्या आने वाला है आर्थिक संकट?
    Next Article
    Aviation News: हवाई सफर पर ब्रेक! अचानक क्यों बंद हो रही हैं डोमेस्टिक फ्लाइट्स, उड़ानों में कटौती का कारण क्या?

    Related व्यापार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment