Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    बारिश के कारण इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए मैच रुका:वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह फिफ्टी बनाकर आउट; तिलक-गायकवाड नाबाद लौटे

    9 hours ago

    1

    0

    ट्राई सीरीज में इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेला जा रहा मैच बारिश के कारण रोका गया है। दांबुला में बारिश आने से पहले इंडिया-ए ने 24.3 ओवर में 3 विकेट पर 174 रन बना लिए थे। ऋतुराज गायकवाड 29 और तिलक वर्मा 3 रन पर नाबाद लौटे हैं। प्रभसिमरन सिंह 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें इमरान मीर ने विकेटकीपर मोहम्मद इशाक के हाथों कैच कराया। प्रियांश आर्या (8 रन) और वैभव सूर्यवंशी (44 रन) को अब्दुल्लाह अहमदजई ने पवेलियन की राह दिखाई। दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- महिलाओं को होममेकर नहीं नेशन बिल्डर कहें:वे परिवार की नींव मजबूत करती हैं; उनके काम की कीमत हर महीने ₹30000 जितनी
    Next Article
    देश की रफ्तार बढ़ाने वाले इंजीनियर से मिलिए, गांव के सरकारी स्कूल से पढ़े 'मेट्रो मेन' ने कैसे बदल दी देश की तस्वीर

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment