Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    बैटरी, आंखें और फोन, फुल ब्राइटनेस से तीनों को हो सकता है नुकसान, आज ही बदलें ये आदत

    46 minutes from now

    1

    0

    Display Brightness Effect: स्मार्टफोन के बिना अब दिन तो छोड़िए कुछ घंटे गुजरने भी मुश्किल हो गए हैं. सुबह उठते ही फोन संभालने से लेकर रात को सोने तक हर समय फोन हाथ में और दिन में कई-कई घंटे हमारी आंखों के सामने रहता है. इससे हमारी आंखों पर असर तो पड़ता ही है, लेकिन अगर आप डिस्प्ले ब्राइटनेस फुल रखते हैं तो यह आंखों के अलावा फोन और बैटरी को भी नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए ब्राइटनेस को हमेशा फुल रखने से बचने की सलाह दी जाती है. आज हम जानेंगे कि फुल ब्राइटनेस से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं. डिस्प्ले ब्राइटनेस फुल रखने के नुकसान आंखों पर होता है यह असर- फोन की ब्राइटनेस फुल रहने से आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. लंबे समय तक फुल ब्राइटनेस में फोन देखने के आंखें ड्राई होने लगती हैं. कुछ ही दिनों में आपकी नजर धुंधली होने लगेगी और सिरदर्द की समस्या भी हो जाएगी. अगर इसके बाद भी ब्राइटनेस का स्तर यही बना रहता है तो कुछ ही महीनों में चश्मा लगने तक की नौबत आ सकती है. इसके अलावा फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट आपकी नींद में भी खलल डाल सकती है. ब्लू लाइट के कारण मेलटॉनिन हॉर्मोन रिलीज नहीं होता, जो दिमाग को सोने का संकेत देता है. इसलिए डिस्प्ले ब्राइटनेस को कम रखना चाहिए. बैटरी की दुश्मन है फुल ब्राइटनेस- फुल डिस्प्ले ब्राइटनेस का मतलब है बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड. अगर आपको फुल ब्राइटनेस पर फोन यूज करने की आदत है तो हो सकता है कि आपको दिन में दो बार फोन चार्ज करना पड़े. बैटरी को दिन में दो-दो बार चार्ज करने से इसकी लाइफ पर असर पड़ता है. चार्जिंग के दौरान फोन हीट भी होता है और गर्मी के मौसम में यह हीट बैटरी के फूलने का भी कारण बन सकती है. इस वजह से आपको जल्द ही बैटरी रिप्लेसमेंट के बारे में सोचना पड़ जाएगा. यही कारण है कि बैटरी बचाने के लिए ब्राइटनेस को फुल न रखने की सलाह दी जाती है. डिस्प्ले को भी खतरा- अगर आप OLED या AMOLED डिस्प्ले वाला फोन यूज कर रहे हैं तो उसे भी फुल ब्राइटनेस से खतरा है. फुल ब्राइटनेस से इन डिस्प्ले पर स्क्रीन-बर्न का डर रहता है. इसका मतलब है कि लगातार यूज करने पर फोन की स्क्रीन पर परमानेंट निशान बन जाएगा. इससे बचाव के लिए फोन की ब्राइटनेस को कम रखें. अगर आप ब्राइटनेस एडजस्ट करना भूल जाते हैं तो ऑटो-ब्राइटनेस या डार्क मोड को इनेबल कर लें. ये भी पढ़ें- सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए खतरे की घंटी! AI Agents से काम करवाएगी यह भारतीय कंपनी
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीलिंग फैन की स्पीड हो गई कम? नया खरीदने से पहले कर लें ये काम
    Next Article
    Network Signal : नेटवर्क गायब होते ही जोर-जोर से चिल्लाने से क्या फोन पकड़ लेता है सिग्नल? जानिए सच

    Related तकनीक Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment