Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Network Signal : नेटवर्क गायब होते ही जोर-जोर से चिल्लाने से क्या फोन पकड़ लेता है सिग्नल? जानिए सच

    3 hours ago

    1

    0

    Network Signal : मोबाइल फोन आज हमारी लाइफ की एक जरूरी जरूरत बन गया है. इसके बिना एक दिन भी बिताना लोगों के लिए मुश्किल लगता है. जरूरी कॉल करना हो, किसी को मैसेज भेजना हो, ऑनलाइन पेमेंट करनी हो या सोशल मीडिया चलाना हो, हर काम के लिए मजबूत नेटवर्क सिग्नल की जरूरत पड़ती है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि फोन पर बात करते-करते अचानक आवाज टूटने लगती है, कॉल कट जाती है या स्क्रीन पर No Service दिखाई देने लगता है. ऐसी स्थिति में अक्सर लोग कई बार सिग्नल पकड़ने के लिए अजीब और अलग तरीके अपनाते हैं. कुछ लोग फोन को ऊपर उठाकर इधर-उधर घुमाने लगते हैं, तो कुछ जोर-जोर से बोलना शुरू कर देते हैं. कई लोग बात करने के लिए खिड़की के पास चले जाते हैं या छत पर पहुंच जाते हैं. ऐसे में कई बार यह सवाल सामने आता है कि सच में तेज आवाज में बोलने से नेटवर्क वापस आ जाता है, क्या मोबाइल को ऊंचा उठाने से सिग्नल बढ़ जाते हैं. तो आइए जानते हैं नेटवर्क गायब होते ही जोर-जोर से चिल्लाने से क्या फोन सिग्नल पकड़ लेता है. क्या जोर-जोर से बोलने से सिग्नल वापस आ जाते हैं? जब नेटवर्क कमजोर होता है, तो तेज आवाज में बोलने से मोबाइल का सिग्नल मजबूत नहीं होता है.मोबाइल नेटवर्क आपकी आवाज की तेजी से नहीं चलता है. यह आपके फोन और मोबाइल टावर के बीच भेजे और पाए जाने वाले रेडियो सिग्नल के जरिए काम करता है. हालांकि जब सामने वाले की आवाज टूटने लगती है, तो कई लोग तेज बोलने लगते हैं. उन्हें लगता है कि सामने वाला उनकी बात ठीक से सुन पाएगा, जबकि इसका नेटवर्क से कोई संबंध नहीं होता है. मोबाइल नेटवर्क आखिर काम कैसे करता है? जब आप किसी को कॉल करते हैं या इंटरनेट चलाते हैं, तो आपका फोन आसपास मौजूद मोबाइल टावर से रेडियो सिग्नल के जरिए जुड़ता है. यह डेटा कई चरणों से गुजरता है. जिसमें फोन सबसे नजदीकी टावर से कनेक्ट होता है. इसके बाद टावर उस जानकारी को नेटवर्क सिस्टम तक पहुंचाता है. वहां से यह डेटा दूसरे व्यक्ति या इंटरनेट सर्वर तक भेजा जाता है. जवाब वापस उसी रास्ते से आपके फोन तक पहुंचता है. हर कॉल और मैसेज के पीछे पूरा नेटवर्क सिस्टम लगातार काम करता रहता है. यह भी पढ़ें - सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए खतरे की घंटी! AI Agents से काम करवाएगी यह भारतीय कंपनी चलते-चलते नेटवर्क क्यों गायब हो जाता है? नेटवर्क कमजोर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे ऊंची इमारतें, मोटी दीवारें, बेसमेंट या लिफ्ट जैसी जगहों पर नेटवर्क सिग्नल कमजोर पड़ सकते हैं. इसके अलावा खराब मौसम, मोबाइल टावर से ज्यादा दूरी, एक साथ बहुत ज्यादा लोगों के नेटवर्क का यूज करना या फोन के सॉफ्टवेयर में आई कोई गड़बड़ी भी सिग्नल गायब होने का कारण बन सकती है. इसलिए नेटवर्क की समस्या हमेशा टेलीकॉम कंपनी की वजह से नहीं होती, बल्कि इसके पीछे कई तकनीकी कारण भी हो सकते हैं. नेटवर्क मजबूत रखने के आसान उपाय क्या हैं? अगर आपके फोन में बार-बार नेटवर्क की समस्या आती है, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर इसे काफी हद तक बेहतर किया जा सकता है. समय-समय पर फोन को रीस्टार्ट करने से नेटवर्क कनेक्शन रीफ्रेश हो जाते हैं और छोटी-मोटी तकनीकी गड़बड़ियां दूर हो जाती हैं. फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट रखना भी जरूरी है, क्योंकि नए अपडेट नेटवर्क की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं. साथ ही सिम कार्ड को साफ रखें और अगर वह पुराना या खराब हो गया हो तो नया सिम ले लें. जिन इलाकों में 5G सिग्नल कमजोर हो, वहां 4G का इस्तेमाल करना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. वहीं अगर घर या ऑफिस में मोबाइल नेटवर्क कमजोर रहता है, तो वाई-फाई कॉलिंग फीचर को ऑन करके कॉलिंग का बेहतर एक्सपीरियंस लिया जा सकता है. इसके अलावा मोटे या धातु वाले फोन कवर सिग्नल में रुकावट पैदा कर सकते हैं, इसलिए उन्हें हटाकर भी चेक करना चाहिए. यह भी पढ़ें -Google के इस धाकड़ फोन पर मिल रही बंपर छूट, 15,000 से ज्यादा की बचत का मौका
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैटरी, आंखें और फोन, फुल ब्राइटनेस से तीनों को हो सकता है नुकसान, आज ही बदलें ये आदत
    Next Article
    लिटिल ट्रंप की जगह जे क्लेटन की नियुक्ति, कौन हैं अमेरिका के नए इंटेलिजेंस चीफ?

    Related तकनीक Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment