Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    'बंद कर दो डोमेस्टिक क्रिकेट...', आकिब नबी को टेस्ट टीम में नहीं मिली जगह, आग बबूला हुए पूर्व भारतीय कप्तान

    3 weeks ago

    1

    0

    Dilip Vengsarkar On Auqib Nabi: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 19 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एक टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया था. टेस्ट टीम में मानव सुथार, हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया. लेकिन टीम से रणजी ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करने वाले आकिब नबी का नाम गायब रहा, जिस पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर आग बबूला हो गए. बता दें कि जम्मू एंड कश्मीर के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आकिब नबी ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लिए थे. वह सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. इस प्रदर्शन को देखकर कहा जा रहा था कि उन्हें टेस्ट के लिए टीम इंडिया में जगह मिलना कंफर्म है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. क्या बोले दिलीप वेंगसरकर? टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए दिलीप वेंगसरकर ने आकिब नबी को लेकर कहा, "सिलेक्टर्स का उन्हें नजरअंदाज करना सरासर बेतुका और समझ से परे है. यह किस तरह का टीम चयन है? यह स्वीकार्य करने लायक नहीं है. यह नाइंसाफी है." उन्होंने आगे कहा, "आप आकिब की दुर्दशा की कल्पना कर सकते हैं? उन्होंने रणजी में 60 विकेट लिए थे. उनकी मेहनत इसलिए थी कि वह किसी और से पहले जगह बनाने के हकदार थे. अगर डॉमेस्टिक का परफॉर्मेंस मायने नहीं रखता, तो बीसीसीआई को इसे बंद कर देना चाहिए." रफ्तार नहीं, विकेट लेने की काबिलियत जरूरी आगे आकिब की रफ्तार पर बात करते हुए दिलीप वेंगसरकर ने कहा, "आप किसी गेंदबाज को विकेट लेने की काबिलियत देखकर लेते हैं, भले वो 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता हो. जरूरी उसकी विकेट लेने की काबिलियत है. उन्होंने विकेट लेने में शानदार निरंतरता दिखाई. उसे तैयार करने का यह सही टाइम था. जब खिलाड़ी फॉर्म में हो तो आप उसे मौका देते हैं. आप उसके कॉन्फिडेंस लूज करने, फिटनेस खराब होने या भूख खत्म होने का इंतजार नहीं करते हैं. यह भी पढ़ें: 'पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं', 'गद्दार' कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्लेऑफ से पहले RCB को बड़ा झटका, स्टार ओपनर को लगी चोट; कप्तान रजत पाटीदार ने दी जानकारी 
    Next Article
    IPL में कोई खिलाड़ी कैसे बन सकता है नेट गेंदबाज? कितनी मिलती है नेट बॉलर्स को फीस? जानें सबकुछ

    Related Sport Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment