Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Business Ideas: गांव में शुरू करें ये 5 बिजनेस, कम लागत में होगी शानदार कमाई

    2 weeks ago

    1

    0

    Rural Business Ideas: लोग अक्सर गांव से शहर आते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वह गांव में ज्यादा पैसे नहीं कमा सकते हैं, लेकिन शहर में भी उन्हें काफ़ी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मगर ये गलतफहमी है कि आप गांव में रहकर ज्यादा पैसे नहीं कमा सकते हैं. गांव में बिजनेस शुरू करके भी आप आसानी से लाखों रुपये कमा सकते हैं. अगर आप मेहनत और सही प्लानिंग के साथ काम शुरू करें तो गांव में भी लखपति बन सकते हैं. कई लोगों को तो यह भी लगता है कि गांव में बिजनेस नहीं चल सकता. अगर आपके मन में भी यही ख्याल आता है तो आज हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस बताते हैं जिससे आप आराम से पैसे कमा सकते हैं. इन बिजनेस को आप कम पैसे में शुरू करके अच्छी कमाई कर सकते हैं. बढ़ रही गर्मी, चढ़ रहा बिजली का बिल; जान लें बड़े काम के ये सेविंग्स टिप्स गांव में ये 5 बिजनेस दौड़ेंगे 1. पहला बिजनेस है सिलाई का. आप एक छोटी सी सिलाई मशीन लेकर भी ये शुरू कर सकते है. आप इस बिजनेस की शुरूआत 10-15 हजार रुपये की मशीन से कर सकते हैं और महीने की आपको 20-30 हजार की कमाई आसानी से हो जाएगी. ये काम महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं. बस थोड़ी सिलाई की हुनर आपमें होनी चाहिए गांव में शादी-ब्याह, त्योहारों के मौके पर लोग नए कपड़े सिलवाते हैं. आप ब्लाउज, कुर्ते, बच्चों के कपड़े या स्कूल यूनिफॉर्म सिल सकते हैं. 2. दूसरा बिजनेस आप घर-घर दूध सप्लाई का शुरू कर सकते हैं. शहरों में शुद्ध दूध की मांग काफी अधिक रहती है. आप गांव से दूध इकट्ठा करके नजदीकी कस्बों या शहरों में इसकी सप्लाई कर सकते हैं. इस काम को कम निवेश में भी शुरू किया जा सकता है. बस समय पर दूध पहुंचाने की अच्छी व्यवस्था जरूरी होती है. इससे आप रोजाना लगभग 500 से 1000 रुपये तक कमा सकते हैं. 3. तीसरा बिजनेस ट्रैक्टर किराए पर देने का है. अगर आपके पास ट्रैक्टर नहीं है, तो आप लोन लेकर खरीद सकते हैं. ये बिजनेस लंबे समय तक अच्छी कमाई देता है. गांव में खेती के लिए ट्रैक्टर की डिमांड हमेशा ही रहती है आप आपने ट्रैक्टर को किराए पर देकर एक दिन के 1000-2000 रुपये कमा सकते है 4. चौथा बिजनेस है टेंट और सजावट का. आप टेंट, कुर्सियां, लाइट्स और फूलों की सजावट का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. टेंट की जरूरत गांव में होने वाली अलग-अलग प्रसंगों में होती है जैसे शादी, जन्मदिन या धार्मिक कार्यक्रम. शुरुआत में 50-60 हजार रुपये लगाकर सामान खरीद सकते हैं और आप एक कार्यक्रम से 10-15 हजार रुपये की कमाई कर सकती है. ये बिजनेस आपका शादी और त्योहारों के सीजन में दौड़ेगा. 5. पांचवा बिजनेस है खेती का सामान बेचना. आपको इसमें सरकार की सब्सिडी भी मिल सकती है. आप एक छोटी दुकान खोलकर गांव में किसानों को खाद, बीज और कीटनाशक बेच सकते है इसकी जरूरत उन्हें हमेशा रहती है. ये दुकान 20-30 हजार रुपये में शुरू हो सकती है और हर महीने अच्छा मुनाफा दे सकती है. तपती गर्मी में लू लगने पर हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम मिलेता है या नहीं? जानें क्या कहता है नियम कुछ जरूरी ध्यान रखने वाली बातें अगर आप ये बिजनेस करेंगे तो आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है और आपकी कमाई भी बढ़ सकती है. बस आपको गांव की जरूरतों को समझकर मेहनत करनी होगी और सही योजना के साथ काम करना होगा. इससे आप अच्छी कमाई कर सकते हैं.
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर बैठे मोबाइल से जानें किसके नाम कितनी जमीन दर्ज है? बिना दफ्तर गए आसानी से करें चेक
    Next Article
    TDPની ઐતિહાસિક જાહેરાત: 2029ની ચૂંટણીમાં મહિલાઓને મળશે 33% બેઠકો પર અનામત

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment