Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    चंडीगढ़ टेस्ट- भारत पारी की जीत से 3 विकेट दूर:अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में 7वां विकेट गंवाया, जजई के बाद उमरजई आउट

    12 hours ago

    1

    0

    भारत चंडीगढ़ टेस्ट में पारी से जीत की ओर बढ़ रहा है। सोमवार को तीसरे दिन फॉलोऑन खेल रही अफगानिस्तान ने 106 रन बनाने में 7 विकेट गंवा दिए हैं। टीम 306 रन से पीछे चल रही है। नांगेयालिया खारोटे और जियाउर रहमत शरीफी क्रीज पर हैं। अफसर जजई (8 रन) को मानव सुथार ने LBW कर दिया। टी-ब्रेक से पहले वॉशिंगटन सुंदर ने सेदीकुल्लाह अटल (42 रन), हश्मतुल्लाह शाहिदी (5 रन) और रहमत शाह (13 रन) को पवेलियन भेजा। कुलदीप यादव ने रहमानुल्लाह गुरबाज (24 रन) और मोहम्मद सिराज ने अब्दुल मलिक (8 रन) के विकेट लिए। मैच का स्कोरबोर्ड अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन पर सिमटा अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 412 रन की बढ़त मिली। डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने छह विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा को 3 विकेट मिले। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विजयवर्गीय का दावा- बीजेपी के साथ रहेंगी निर्मला सप्रे:मीनाक्षी ने कहा- कांग्रेस एकजुट, हम जरूर जीतेंगे; दिग्विजय समर्थक ज्ञानचंदानी का पार्टी से इस्तीफा
    Next Article
    Opinion: 2019 और 2024 के फ्लॉप शो के बाद विपक्ष का फिर से जुटान, बिखरे इंडिया अलायंस को एकजुट करने के प्रयास में ममता बनर्जी

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment