Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    चंडीगढ़ टेस्ट- भारत पारी की जीत से 3 विकेट दूर:दूसरी पारी में अफगानिस्तान ने 7वां विकेट गंवाया, जजई के बाद उमरजई आउट

    13 hours ago

    1

    0

    भारत चंडीगढ़ टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ पारी की जीत से 3 विकेट दूर है। सोमवार को तीसरे दिन फॉलोऑन खेल रही अफगानिस्तान ने 112 रन बनाने में 7 विकेट गंवा दिए हैं। टीम 300 रन पीछे है। नांगेयालिया खारोटे और जियाउर रहमत शरीफी क्रीज पर हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने अजमतुल्लाह उमरजई (4 रन) को कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया। मानव सुथार ने अफसर जजई (8 रन) को LBW किया। टी-ब्रेक से पहले सुंदर ने तीन विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 पर घोषित की थी। मैच का स्कोरबोर्ड अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन पर सिमटा अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 412 रन की बढ़त मिली। डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने छह विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा को 3 विकेट मिले। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना शादी सहमति से संबंध खराब चरित्र का आधार नहीं:सुप्रीम कोर्ट बोला- ऐसा कोई कानून नहीं, अर्जी दायर करने वाले की पुलिस नियुक्ति को मंजूरी
    Next Article
    NEET Re-exam 2026 City Intimation Slip Out Now: Check Exam city, Admit Card date and download steps

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment