Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    चेन्नई में हो सकता है बिग बैश का ओपनिंग मैच:क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने चेपॉक स्टेडियम का मुआयना किया, IPL मैच भी देखा

    3 weeks ago

    1

    0

    चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम ऑस्ट्रेलियाई लीग बिग बैश के ओपनिंग मैच की मेजबानी कर सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के 5 अधिकारियों के एक डेलिगेशन ने सोमवार को स्टेडियम का दौरा किया। PTI के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई डेलिगेशन ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन की टॉप लीडरशिप से मुलाकात की। फरवरी में भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2 अधिकारियों ने चेन्नई के मैदान का निरीक्षण किया था। यह मैच दिसंबर में खेला जा सकता है, हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा अब तक नहीं हुई है। चेन्नई-हैदराबाद मैच में भी मौजूद रहे अधिकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान भी स्टेडियम में मौजूद रहे। यह मैच हैदराबाद ने 5 विकेट से जीता। भारत में पहले भी हो चुके हैं प्रमोशनल मैच यह पहला मौका नहीं है, जब किसी विदेशी लीग के मैच भारत में हो रहे हैं। भारतीय मैदान NBA, इंग्लिश प्रीमियर लीग और ला लिगा के मैच होस्ट कर चुके हैं। भारतीय क्रिकेट बाजार पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नजर ऑस्ट्रेलियाई लीग के इस मैच को चेन्नई में कराने का मकसद भारत के बड़े क्रिकेट बाजार में संभावनाएं तलाशना है। भारत में क्रिकेट का सबसे बड़ा फैन बेस है। -------------------------------------------- लीग क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया चेपॉक में सोमवार को खेले गए IPL 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    Haryana suspends four doctors over poor monitoring of sex ratio measures
    Next Article
    रामपुर की जरी जरदोजी, नवाबी दौर से चली आ रही कढ़ाई कला, 40 हजार को रोजगार, अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंची स्थानीय पहचान, जाने

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment