डे हाई 630 अंक गिरकर 73,983 पर बंद हुआ सेंसेक्स:निफ्टी भी 23,215 पर आया; मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में बिकवाली
9 hours ago
शेयर बाजार में आज यानी 10 जून को मिला-जुला कारोबार रहा। सेंसेक्स डे हाई से 630 अंक गिरकर 73,983 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 23,214 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही। वहीं FMCG शेयरों में तेजी दिखी। सेंसेक्स सुबह तेजी के साथ खुला था और सेंसेक्स ने करीब 700 अंक चढ़कर 74,613 का हाई बनाया। हालांकि 1 बजे के बाद बाजार में तेज बिकवाली आई और ये केवल 64 अंक की बढ़त के साथ 73,983 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में आज गिरावट अमेरिकी बाजारों में कल मिलाजुला कारोबार रहा विदेशी निवेशकों ने 9 जून को 4,566 करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी तेजी शेयर बाजार में कल यानी 9 जून को बढ़त रही थी। सेंसेक्स 395 अंक की तेजी के साथ 73,919 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 119 अंकों की तेजी रही थी, ये 23,242 के स्तर पर बंद हुआ था।
Click here to Read more
.png)

