Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Diabetes Prevention Tips: फीकी चाय पीकर खुद को सेफ समझने वाले सावधान, आपकी ये 3 आदतें दे रही हैं डायबिटीज को दावत

    3 weeks ago

    1

    0

    Can You Get Diabetes Even Without Eating Sugar: आजकल बहुत लोग सुबह बिना चीनी वाली चाय या कॉफी पीकर खुद को हेल्दी मानने लगे हैं. उन्हें लगता है कि अगर चीनी छोड़ दी, तो डायबिटीज का खतरा भी खत्म हो जाएगा. लेकिन मुंबई के सैफी अस्पताल की एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. शहला शेख कहती हैं कि हकीकत इससे कहीं ज्यादा गंभीर है. सिर्फ चाय से चीनी हटाने भर से डायबिटीज नहीं रुकती. कई लोग बिना चीनी की चाय पीते हुए भी इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं. क्या चाय छोड़ देने से बन जाता है काम? डॉ. शहला शेख ने TOI को बताया कि कई लोगों को लगता है कि चाय और कॉफी में चीनी नहीं लेने से वे डायबिटीज से सुरक्षित रहेंगे. जबकि सिर्फ इतना करना काफी नहीं है. कुछ दूसरी आदतें ब्लड शुगर को इससे कहीं ज्यादा प्रभावित करती हैं. असल खतरा हमारी रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में छिपा है. सुबह से शाम तक कुर्सी पर बैठे रहना, कम नींद लेना, तनाव में रहना और प्रोसेस्ड फूड खाना धीरे-धीरे शरीर को अंदर से बीमार बना रहा है. ऑफिसों में घंटों लैपटॉप के सामने बैठना अब सामान्य हो गया है. लोग 8 से 10 घंटे तक मुश्किल से अपनी सीट छोड़ते हैं. यही आदत शरीर को इंसुलिन के प्रति कमजोर बनाने लगती है. क्या बैठे रहने से भी बढ़ता है डायबिटीज का खतरा? रिसर्च बताती है कि रोज लंबे समय तक बैठे रहने से डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ता है. जब शरीर एक्टिव नहीं रहता, तो मांसपेशियां ग्लूकोज को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पातीं. इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ने लगता है और धीरे-धीरे ब्लड शुगर कंट्रोल से बाहर जाने लगता है. डॉ. शहला शेख के मुताबिक "लगातार बैठे रहने वाली लाइफस्टाइल डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों का बड़ा कारण बन चुकी है. यह आदत स्मोकिंग जितनी नुकसानदायक हो सकती है." नींद की कमी के चलते क्या होता है दिक्कत? सिर्फ बैठे रहना ही नहीं, नींद की कमी भी शरीर पर गहरा असर डालती है. आज ज्यादातर लोग देर रात तक मोबाइल चलाते हैं या काम करते रहते हैं. फिर सुबह जल्दी उठ जाते हैं. शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता. इसका सीधा असर ब्लड शुगर पर पड़ता है. स्टडीज में पाया गया है कि कम नींद लेने से इंसुलिन सेंसिटिविटी घट जाती है. यानी शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता. इसके साथ ही शरीर में कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने लगते हैं, जो ब्लड शुगर को और बिगाड़ देते हैं. इसे भी पढ़ें- दिन में आसमान से बरस रही आग, रातों की भी उड़ी नींद, डॉक्टर से जानें यह कितना खतरनाक? बिना मीठा खाए क्यों होती है दिक्कत? तनाव भी डायबिटीज का बड़ा कारण बनता जा रहा है. लगातार तनाव में रहने से शरीर ज्यादा ग्लूकोज रिलीज करता है. यही वजह है कि कई लोग ज्यादा मीठा खाए बिना भी हाई ब्लड शुगर की समस्या से जूझने लगते हैं. इसके अलावा बाजार में मिलने वाले शुगर फ्री प्रोडक्ट्स भी लोगों को भ्रमित कर रहे हैं. पैकेट पर शुगर फ्री लिखा होने का मतलब यह नहीं कि वह हेल्दी है. कई ऐसे प्रोडक्ट्स में रिफाइंड मैदा, प्रोसेस्ड ऑयल और हाई कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि डायबिटीज से बचने के लिए सिर्फ चीनी कम करना काफी नहीं है. रोज थोड़ा चलना, हर घंटे सीट से उठना, फाइबर और प्रोटीन वाला खाना खाना, तनाव कम करना और 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना ज्यादा जरूरी है. क्योंकि असली फर्क सिर्फ चाय में चीनी छोड़ने से नहीं, बल्कि पूरी लाइफस्टाइल बदलने से पड़ता है. इसे भी पढ़ें- डिनर में पनीर खाकर ICU पहुंचे बच्चे! गर्मियों में पनीर खरीदने से पहले ऐसे चेक करें क्वालिटी Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Calorie in Roti: गेहूं से लेकर बाजरे तक… कौन सी रोटी में कितनी कैलोरी? जानें अपनी थाली का हेल्थ सीक्रेट
    Next Article
    Thyroid In Children: छोटे बच्चों का बढ़ता वजन न करें अनदेखा, हो सकती है यह खतरनाक बीमारी

    Related Health Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment