Dimple Kapadia: 'बॉबी' ने बनाया स्टार, शादी ने बदला करियर का रास्ता, दिलचस्प है डिंपल की कहानी
8 hours ago
डिंपल कपाड़िया हिंदी सिनेमा की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में स्टारडम हासिल किया और फिर अपनी मेहनत के दम पर लंबे समय तक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाए रखी. 8 जून 1957 को एक गुजराती परिवार में जन्मीं डिंपल कपाड़िया का सोमवार को जन्मदिन है. 'बॉबी' से रातोंरात स्टार बनने वाली डिंपल की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही. ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी फिल्मी सफलता, निजी जिंदगी और शानदार वापसी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में. 16 साल की उम्र में बनीं बड़ी स्टार डिंपल कपाड़िया को महज 16 साल की उम्र में फिल्म 'बॉबी' में लीड रोल का मौका मिला. डायरेक्टर राज कपूर की इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. 1973 में रिलीज हुई 'बॉबी' उस दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही. फिल्म में डिंपल के एक्टिंग और उनकी मासूम छवि को दर्शकों ने खूब पसंद किया. पहली ही फिल्म से उन्हें ऐसी पॉपुलेरिटी मिली, जिसका सपना हर नया कलाकार देखता है. ये भी पढे़ं: दो दिनों में वरुण धवन की फीस भी नहीं निकाल पाई फिल्म, जानें बजट और कलेक्शन क्यों स्टार बनने के बाद छोड़ दी फिल्में? हालांकि, जिस समय 'बॉबी' रिलीज हुई, उससे कुछ महीने पहले ही डिंपल ने हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली थी. शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने का फैसला किया. कहा जाता है कि परिवार और शादीशुदा जिंदगी को प्राथमिकता देने के लिए उन्होंने एक्टिंग छोड़ दिया था. स्टारडम के शिखर पर पहुंचने के बावजूद उन्होंने घर-परिवार को ज्यादा महत्व दिया. कैसे राजेश खन्ना के साथ रिश्ते में आई दूरी? राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी. दोनों की उम्र में बड़ा अंतर था, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने विवाह किया. इस रिश्ते से उनकी दो बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हुईं. शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्तों में खटास आ गई. बाद में डिंपल और राजेश खन्ना अलग रहने लगे. हालांकि, दोनों ने कभी औपचारिक रूप से तलाक नहीं लिया. फिल्मों में की शानदार वापसी शादीशुदा जिंदगी में आई चुनौतियों के बाद डिंपल ने एक बार फिर अपने करियर की ओर ध्यान दिया. 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'सागर' के जरिए उन्होंने शानदार वापसी की. इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर और कमल हासन नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने पसंद किया और डिंपल की दूसरी पारी सफल साबित हुई. कई यादगार फिल्मों में दिखाया दम इसके बाद उन्होंने कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया और खुद को एक मजबूत एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया. 'राम लखन', 'खलनायक', 'क्रांतिवीर', 'गर्दिश', 'अर्जुन', 'दिल आशना है' और 'एतबार' जैसी फिल्मों में उनके एक्टिंग को सराहा गया. 1993 में आई फिल्म 'रुदाली' उनके करियर का अहम पड़ाव साबित हुई. इस फिल्म में दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. ये भी पढे़ं: कहां तक पढ़ी हैं तृप्ति डिमरी? जानिए एक्ट्रेस ने किस कॉलेज से किया ग्रेजुएशन हर दौर में बनाए रखी अपनी पहचान समय के साथ डिंपल ने चरित्र किरदारों में भी अपनी अलग पहचान बनाई. 'लक बाय चांस', 'दबंग', 'पटियाला हाउस' और 'कॉकटेल' जैसी फिल्मों में उन्होंने साबित किया कि एक्टिंग की उनकी क्षमता आज भी उतनी ही प्रभावशाली है.
Click here to Read more
.png)
