Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    EID Festival: ईद शॉपिंग के लिए दिल्ली के 6 सबसे फेमस बाजार, यहां उमड़ती है भारी भीड़, महिलाओं की है पहली पसंद

    2 weeks ago

    1

    0

    Delhi Famous Market: इस वक्त पूरे देश में ईद की ज़ोरों-शोरों से तैयारियां की जा रही है. ईद को लेकर लोगों में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है. तो वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में ईद की तैयारियों के लिए कई ऐतिहासिक और प्रसिद्ध बाजार हैं, जहां, कपड़ों के अलावा जूते और एक्सेसरीज की विभिन्न वैरायटी देखने को मिलती है. 1. मीना बाजार आपमें से कम लोगों को इस बारे में जानकारी होगी कि दिल्ली में दो मीना बाजार हैं. पहला जामा मस्जिद के पास जो महिलाओं के सूट और एथनिक वियर के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है और दूसरा लाल किले के अंदर स्थित ऐतिहासिक मुगलकालीन बाजार में, जहां महिलाएं मुख्य रूप से आर्टिफिशियल ज्वेलरी की जमकर खरीददारी करती हैं. 2. चांदनी चौक मार्केट दिल्ली के फेमस मार्केट में चांदनी चौक का नाम न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. यह बाजार अपने पारंपरिक और ट्रेंडी जूते-चप्पलों के लिए पूरी राजधानी में सबसे ज्यादा जाना जाता है. यहां, ईद के मौके पर पुरुष अपने एथनिक कुर्ता-पायजामा के साथ पहनने के लिए खास तरह के फुटवियर को बेहद ही कम दाम में आसानी से खरीदते हैं. Shopping News: शॉपिंग लवर्स के लिए खुशखबरी, दिल्ली के बाजारों में अब किराए पर उठाएं इस खास सर्विस का फायदा 3. कटरा नील (चांदनी चौक) चांदनी चौक मार्केट के अंदर स्थित कटरा नील मार्केट महिलाओं के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. यहां बड़े-बड़े डिजाइनरों और सेलिब्रिटीज के कपड़ों की फर्स्ट कॉपी बेहद ही सस्ते दामों में मिलती है. 4. ज़ाकिर नगर मार्केट दक्षिण दिल्ली के ये बाजार अपने आधुनिक और ट्रेंडी कलेक्शन के लिए विश्वभर में सबसे ज्यादा मशहूर हैं. तो वहीं, ज़ाकिर नगर में ईद से पहले महिलाएं एक न एक बार शॉपिंग करने जरूर पहुंचती हैं. यहां नवीनतम डिजाइन के डिजाइनर कुर्तियां, पाकिस्तानी स्टाइल सूट, खूबसूरत हिजाब और मैचिंग एक्सेसरीज की भरमार देखने को मिलती है. 5. जामिया नगर मार्केट यह राजधाीन की उन मार्केट्स में से एक में आती है, जहां पर ईद से पहले लोग जमकर शॉपिंग करते हैं. खासतौर पर पुरुष यहां पर अरेबिक स्टाइल ड्रेस की खरीददारी करते हैं. दिल्ली के बाजारों में शुरू हुई अनोखी सर्विस! अब शॉपिंग में मिलेगा किराये का हेल्पर, जानें कितने देने होंगे पैसे? 6. चांदनी चौक का बल्लीमारान बाजार चांदनी चौक का बल्लीमारान बाजार जूते-चप्पलों के लिए सबसे ज्यादा जूते-चप्पलों के लिए. खासकर ईद से पहले लोग यहां पर जूते-चप्पलों की जमकर खरीददारी करते हैं. दिल्ली में इस बाजार में जूते-चप्पलों की सबसे ज्यादा वैरायटी देखने को मिलती है. यइस मार्केट से आप बेहद ही कम दाम में जूते-चप्पल खरीद सकते हैं.
    Click here to Read more
    Prev Article
    E-Challan का मैसेज आया है तो सावधान! खाली हो सकता है बैंक खाता, सरकार ने बताया क्या न करें
    Next Article
    घर बैठे मोबाइल से जानें किसके नाम कितनी जमीन दर्ज है? बिना दफ्तर गए आसानी से करें चेक

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment