Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    E-Challan का मैसेज आया है तो सावधान! खाली हो सकता है बैंक खाता, सरकार ने बताया क्या न करें

    2 weeks ago

    1

    0

    Fake E-Challan Alert: आज के डिजिटल दौर में साइबर अपराध दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. अब स्कैमर WhatsApp पर फर्जी E-Challan मैसेज भेजकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. इन मैसेज में दावा किया जाता है कि आपकी गाड़ी ने ट्रैफिक नियम तोड़ा है, जिसका चालान पेंडिंग है. इतना ही नहीं साथ में एक लिंक भी भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करके पेमेंट करने के लिए कहा जाता है. दावा क्या किया जा रहा है? अगर बात करें दावे की तो फर्जी मैसेज में लिखा होता है कि आपकी गाड़ी ट्रैफिक नियम उल्लंघन में पकड़ी गई है और चालान जमा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. इसके साथ एक लिंक दिया जाता है, जिस पर क्लिक करते ही मोबाइल में अपने APK फाइल डाउनलोड होने लगती है. साथ ही कई बार मैसेज में Traffic Police Department” या “Vehicle Sahyog जैसे नामों का उपयोग किया जाता है ताकि लोग आसानी से भरोसा कर लें. Have you also received a message claiming that your vehicle is involved in a traffic violation and your traffic challan is pending ? 🚨⚠️ BEWARE ⚠️Scammers are sending fraudulent messages on WhatsApp claiming to be “E-CHALLAN” notices with fake payment links.#PIBFactCheck… pic.twitter.com/RT2Wv8nT9x — PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 26, 2026 ईद शॉपिंग के लिए दिल्ली के 6 सबसे फेमस बाजार, यहां उमड़ती है भारी भीड़, महिलाओं की है पहली पसंद दावे की सच्चाई क्या है? बता दें कि PIB Fact Check ने ऐसे मैसेज को पूरी तरह फर्जी बताया है. सरकार ने साफ कहा है कि WhatsApp या फिर किसी अनजान लिंक के जरिए भेजे गए E-Challan मैसेज पर भरोसा न करें. क्योंकि ये लिंक आपको मोबाइल में खतरनाक APK फाइल डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे आपका फोन हैक हो सकता है और बैंकिग जानकारी भी चोरी हो सकती है, इसलिए इस तरह के मैसेज पर भरोसा न करें. भूलकर भी न करें ये गलतियां सबसे पहले किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें. साथ ही WhatsApp, SMS या Email से आई APK फाइल इंस्टॉल न करें. अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है तो फर्जी पेमेंट लिंक के जरिए कभी भी चालान न भरें. ध्यान रहें अपनी बैंकिग या पर्सनल जानकारी किसी के साथ शेयर न करें. चालान चेक करने का सही तरीका क्या है? अगर आपको अपनी गाड़ी के चालान की जानकारी चाहिए तो उसके लिए हमेशा केवल सरकारी वेबसाइट पर ही चेक करें. ऐसे किसी भी फर्जी मैसेज पर भरोसा न करें. घर बैठे मोबाइल से जानें किसके नाम कितनी जमीन दर्ज है? बिना दफ्तर गए आसानी से करें चेक संदिग्ध मैसेज कहां करें रिपोर्ट? ध्यान रहें अगर आपके पास भारत सरकार से जुड़े कोई भी संदिग्ध मैसज या कंटेंट मिले तो उसकी शिकायत PIB Fact Check को कर सकते हैंWhatsApp: +91 8799711259Email: factcheck@pib.gov.in
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाते में आएगा PF का पूरा पैसा, जानें विड्रॉल पर TDS कटने से बचाने का 3 सबसे आसान तरीका
    Next Article
    EID Festival: ईद शॉपिंग के लिए दिल्ली के 6 सबसे फेमस बाजार, यहां उमड़ती है भारी भीड़, महिलाओं की है पहली पसंद

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment