Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    फैन ने शुभमन गिल के पैर छुए:सचिन-धोनी के फैंस को कोल्ड ड्रिंक्स बांटीं; न्यू चंडीगढ़ में IND vs AFG टेस्ट के पहले दिन के मोमेंट्स

    14 hours ago

    1

    0

    न्यू चंडीगढ़ के यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच पहले दिन ही लोकल बॉय शुभमन गिल के नाम रहा। शुभमन गिल ने अपना 11वां टेस्ट शतक लगाया। इसके बाद वह 103 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके अलावा, ओपनर केएल राहुल ने भी 100 रनों की पारी खेली। साई सुदर्शन (81) और रिषभ पंत (50 नॉट आउट) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। वहीं, ओपनर यशस्वी जयसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 368 बना लिए हैं। पहले दिन के खेल के दौरान कई और मोमेंट्स बने, जिन्होंने ध्यान खींचा। न्यू चंडीगढ़ का स्टेडियम पंजाब का तीसरा और भारता का 31वां टेस्ट होस्ट स्टेडियम बना, एक फैन ने शुभमन गिल के पैर छुए, गर्मी से राहत के लिए BCCI स्टाफ दर्शकों को कोल्ड ड्रिंक्स बांटता दिखा। वहीं, मैदान में दर्शक कम होने के चलते इसे मैच और आयोजकों को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया। आइए जानते हैं कि पहले दिन क्या-क्या खास देखने मिला… 1. सांसद ने घंटी बजाकर मैदान की मेजबानी BCCI को सौंपी पहले दिन पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के सफर में एक और सुनहरा पन्ना जुड़ गया, जब PCA के ऑनरेरी सेक्रेटरी गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत के लिए पारंपरिक घंटी बजाई। उन्होंने घंटी बजाकर न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम को आधिकारिक तौर पर BCCI के टेस्ट होस्ट के रूप में समर्पित किया। न्यू चंडीगढ़ पंजाब का तीसरा और भारत का 31वां टेस्ट होस्ट स्टेडियम बन गया है। इससे पहले आई.एस. बिंद्रा पी.सी.ए. स्टेडियम (मोहाली) और गांधी स्टेडियम (जालंधर) में टेस्ट क्रिकेट मैच हो चुके हैं। गांधी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच (1983 में) केवल एक टेस्ट मैच खेला गया है। 2. फैन ने गिल के पैर छुए भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा टेस्ट मैच के दौरान दिल छू लेने वाली घटना हुई। केएल राहुल के साथ मैदान से लौटते समय एक युवा बॉल बॉय ने भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के पैर छू लिए। गिल ने भी मुस्कुराते हुए इस सम्मान को स्वीकार किया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। शुभमन गिल को कम उम्र के खिलाड़ी अपने लिए प्रेरणा मानते हैं। 3. गिल के माता-पिता मैच देखने पहुंचे न्यू चंडीगढ़ में पहला टेस्ट मैच देखने शुभमन गिल की माता कीरत सिंह और पिता लखविंदर सिंह भी पहुंचे। उन्होंने PCA के ऑनरेरी सेक्रेटरी गुरमीत सिंह मीत हेयर से मुलाकात की। साथ ही अन्य अधिकारियों से भी मिले। शुभमन के पिता लखविंदर सिंह एक किसान हैं, जिन्होंने शुभमन को एक क्रिकेटर बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वह शुभमन के शुरुआती कोच भी रहे हैं। 4. तेंदुलकर और धोनी के फैंस को कोल्ड ड्रिंक्स बांटीं न्यू चंडीगढ़ में इन दिनों भारी गर्मी है। आज भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इस गर्मी में भी सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर कुमार चौधरी और महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े फैन राम बाबू मैच देखने पहुंचे थे। BCCI के स्टाफ ने उनका विशेष ख्याल रखा और उन्हें कोल्ड ड्रिंक्स बांटी गईं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग BCCI के इस कदम की तारीफ भी कर रहे हैं। 5. पहले दिन कम दर्शक पहुंचे भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच देखने के लिए पहले दिन कम ही दर्शक पहुंचे। PCA के अनुसार, मैच के 12 हजार से ज्यादा टिकट बिके हैं। हालांकि, इतने लोग भी मैच देखने नहीं पहुंचे। मैदान में दर्शकों के बैठने की क्षमता 38 हजार है। इसलिए, ज्यादातर कुर्सियां खाली ही दिखीं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि भारत में लोगों की रुचि टेस्ट क्रिकेट से खत्म हो चुकी है। इसलिए, लोग भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच देखने नहीं पहुंचे। जबकि, दूसरी तरफ लॉर्ड्स (लंदन) में चल रहे इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच में स्टेडियम भरा हुआ है। लोग दोनों स्टेडियमों के फोटो शेयर कर रहे हैं। हालांकि, एक्सपर्ट मानते हैं कि गर्मी के कारण लोग मैच देखने नहीं पहुंच रहे। यही मैच यदि शाम या रात का होता तो बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते। साथ ही एक फैक्ट यह भी है कि भारत के सामने एक छोटी टीम मैच खेल रही है। इसकी जगह यदि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, जैसी कोई टीम होती तो दिन में भी दर्शकों की भरमार होती। दोनों मैचों के 2 PHOTOS… 10 जून तक खेला जाएगा टेस्ट भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 से 10 जून तक टेस्ट मैच खेला जाएगा। PCA ने मैच के टिकट 250 रुपए से शुरू किए हैं। खास बात यह है कि एक टिकट पर दर्शक पांचों दिन मैच का आनंद ले सकेंगे। दर्शक अपनी सुविधा के अनुसार पूरे दिन या किसी एक सत्र के दौरान भी स्टेडियम पहुंच सकते हैं। PCA ने अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों को स्टेडियम लाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव दिलाएं, ताकि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते हुए देख सकें। शुभमन गिल कर रहे कप्तानी भारतीय टेस्ट टीम की कमान पंजाब के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में है। वहीं, पंजाब के ही युवा खिलाड़ी गुरनूर बराड़ भी टीम का हिस्सा हैं। PCA ने क्रिकेट फैंस से बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर भारतीय टीम और पंजाब के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मारुति लाई 'आरडी वाली स्कीम', अब बिना डाउन पेमेंट दिए घर आएगी छोटी कार; जानिए क्या है खासियत
    Next Article
    2 करोड़ कैश, बेशुमार प्लॉट, आलीशान इंटीरियर... असिस्टेंट इंजीनियर का लॉकर नंबर-57 आपने देखा क्या?

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment