Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    फ्रेंच ओपन- नोवाक जोकोविच तीसरे राउंड में पहुंचे:रायबकिना उलटफेर का शिकार, स्वियातेक-स्वितोलिना अगले दौर में

    2 weeks ago

    1

    0

    नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन के तीसरे राउंड में प्रवेश कर लिया। 39 साल के जोकोविच ने बुधवार को अपने से 15 साल छोटे फ्रांस के खिलाड़ी वैलेंटाइन रोयर को 4 सेटों में हराया। 74वीं रैंक के वैलेंटाइन ने जोकोविच को करीब 3 घंटे 44 मिनट तक कड़ी चुनौती दी। आखिरकार जोकोविच ने मुकाबला 6-3, 6-2, 6-7 (7), 6-3 से जीता। पेरिस की हीट वेव के कारण जोकोविच को कोर्ट पर संघर्ष करना पड़ा। वे चेंजओवर के दौरान गर्दन और सिर पर आइस पैक रखते नजर आए। यहां लगातार चौथे दिन तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। विमेंस सिंगल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलिना रायबकिना उलटफेर का शिकार हो गईं। उन्हें यूक्रेन की यूलिया स्टारोडुब्तसेवा ने 3-6, 6-1, 7-6 (4) से हराया। तीसरे सेट के टाईब्रेकर में चूके, वायलिन सेलिब्रेशन किया जीत के बाद जोकोविच ने कहा- 'यह बेहद मुश्किल परिस्थितियों में खेला गया एक बहुत ही कठिन मैच था। मेरे लिए यह एक बड़ी चुनौती थी, जहां मेरे अनुभव ने मेरी काफी मदद की।' चौथे सेट में नेट पोस्ट के पीछे से फोरहैंड शॉट खेलकर पॉइंट जीतने के बाद उन्होंने कोर्ट फिलिप-चैट्रियर में दर्शकों का अभिवादन किया। तीसरे सेट के टाईब्रेकर में बैकहैंड चूकने से वे मैच जल्दी खत्म नहीं कर सके। आखिरी सर्विस गेम में उन्हें मैच पॉइंट के लिए चार प्रयास करने पड़े। रोयर का फोरहैंड शॉट नेट पर लगने के बाद जीत मिलते ही जोकोविच लड़खड़ाए, लेकिन संभलकर उन्होंने रैकेट को वायलिन की तरह बजाकर अपना सिग्नेचर 'वायलिन सेलिब्रेशन' किया। जोकोविच बोले- उम्मीद है फ्रांसीसी से सामना न हो पेरिस आने से पहले वैलेंटाइन रोयर ने इस सीजन के 11 टूर्नामेंटों में सिर्फ एक मैच जीता था। जोकोविच इस टूर्नामेंट में फॉर्म और कंधे की चोट से उबरकर खेल रहे हैं। इससे पहले वे इटालियन ओपन में क्रोएशिया के क्वालीफायर डिनो प्रिज्मिक से हार गए थे। इस जीत के साथ जोकोविच ने रोलां गैरो में फ्रांस के खिलाड़ियों के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 14-0 कर लिया। वे लगातार 21वें साल पेरिस में तीसरे दौर में पहुंचे। ऑन-कोर्ट इंटरव्यू में उन्होंने हंसते हुए कहा- 'उम्मीद है कि अब टूर्नामेंट के अंत तक मेरा सामना किसी और फ्रांसीसी खिलाड़ी से नहीं होगा। भगवान के लिए, अब बहुत हो गया।' ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलिना रायबकिना बाहर बुधवार यूक्रेन की महिला टेनिस खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा। 7वीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना ने कैटलिन क्वेवेदो को 6-0, 6-4 से हराकर लगातार आठवीं जीत दर्ज की। जबकि 15वीं वरीयता प्राप्त मार्ता कोस्त्युक ने केटी वोलेट्स को 6-7, 6-3, 6-3 से हराकर लगातार 13वीं जीत हासिल की। यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना और मार्ता कोस्त्युक भी अगले दौर में पहुंच गईं। 7वीं वरीयता प्राप्त स्वितोलिना ने कैटलिन क्वेवेदो को 6-0, 6-4 से हराकर लगातार आठवीं जीत दर्ज की। 15वीं वरीयता प्राप्त कोस्त्युक ने केटी वोलेट्स को 6-7, 6-3, 6-3 से हराकर लगातार 13वीं जीत हासिल की। इगा स्वियातेक की पेरिस में 42वीं जीत चार बार की चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने रोलां गैरो में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने सारा बेजलेक को 6-2, 6-3 से हराया। इस जीत के साथ पेरिस के क्ले कोर्ट पर उनका रिकॉर्ड 42 जीत और 3 हार का हो गया। स्वियातेक ने यहां 2020, 2022, 2023 और 2024 में खिताब जीते हैं। तीसरे राउंड में इगा स्वियातेक का मुकाबला मागडा लिनेट से होगा। ओपन एरा (1968) में पहली बार फ्रेंच ओपन में दो पोलिश महिला खिलाड़ी आमने-सामने होंगी। लिनेट ने 2017 की चैंपियन येलेना ओस्टापेंको को 6-2, 2-6, 6-2 से हराकर उलटफेर किया। --------------------------------- वैभव बोले- गेल का रिकॉर्ड पता नहीं था:बस टीम के लिए खेलना था; गेल ने 30 बॉल में 100 बनाए थे, सूर्यवंशी 3 रन चूके राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को IPL के एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन बनाए। वे IPL इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने के क्रिस गेल (30 गेंद) के रिकॉर्ड से चूक गए। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    What is seagulling? The toxic dating trend keeping you emotionally trapped
    Next Article
    Mount Abu Travel: सिर्फ देलवाड़ा ही नहीं, माउंट आबू में ये 6 जगहें हैं और भी खास; क्या आप जानते हैं इनके बारे में?

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment