Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    FASTag Alert: एक्टिव टैग के बावजूद टोल पर रुक रहे हैं? ये 3 बड़ी वजह हो सकती हैं जिम्मेदार

    2 weeks ago

    1

    0

    Toll Plaza and FASTag: अगर आपके गाड़ी में एक्टिव फास्टैग लगा है, फिर भी आपको टोल प्लाजा से गुजरते समय रोका जाता है, तो यह समस्या टोल सिस्टम में नहीं बल्कि आपके फास्टैग में है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी (NHAI) के मुताबिक, खराब हुए फास्टैग की वजह से टोल पर लगे स्कैनर इसे ठीक से पढ़ नहीं पाते हैं, जिस वजह से आपको टोल प्लाजा पर देरी के साथ-साथ अन्य परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. जानें फास्टैग खराब होने की असली वजह 1. केमिकल और रगड़ अगर आप गाड़ी के आगे के शीशे को साफ करने के लिए बार-बार जोर से रगड़ते हैं या फिर किसी तरह के तेज केमिकल वाले लिक्विड क्लीनर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो इससे फास्टैग के अंदर की रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान चिप पूरी तरह से खराब हो जाती है और टोल प्लाजा पर यह दिक्कत देने का काम करती है. 2. मौसम का पड़ता है असर इतना ही नहीं, फास्टैग पर मौसम का भी सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है. जहां, लंबे समय तक तेज धूप, धूल-मिट्टी और बारिश के संपर्क में आने की वजह से फास्टैग की चिप का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो जाता है, जिससे स्कैनर के साथ उसका कनेक्शन बनाने में परेशानी होती है. दिल्ली के बाजारों में शुरू हुई अनोखी सर्विस! अब शॉपिंग में मिलेगा किराये का हेल्पर, जानें कितने देने होंगे पैसे? 3. समय के साथ पुराना फास्टैग लेकिन, अगर आप अपने फास्टैग को लंबे समय से इस्तेमाल करते आ रहे हैं तो उसकी काम करने की क्षमता पूरी तरह से खत्म हो जाती है. याद रखें कि फास्टैग को ज्यादा सालों तक नहीं इस्तेमाल करना होता है. कब और कैसे बदलें अपना फास्टैग? प्राधिकरण के नियमों के अनुसार, अगर आपका फास्टैग 5 साल से भी ज्यादा पुराना है, तो उसे बिना किसी देर के तुरंत बदलें. इसके अलावा, अगर आपके नए फास्टैग में भी बार-बार स्कैनिंग की समस्या देखने को मिल रही है तो उसे तुरंत रिप्लेस कर दें. खराब फास्टैग को हटाकर नया लगाने से आप टोल प्लाजा पर बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा का आनंद ले सकेंगे. Google Search: ये 4 गलत चीजें सर्च करना पड़ सकता है भारी, अभी जान लें वरना हो सकती है जेल
    Click here to Read more
    Prev Article
    'Permanent fixture': CSK CEO Kasi Viswanathan drops major hint on MS Dhoni's future role
    Next Article
    दिल्ली के बजट फ्रेंडली मार्केट! कम कीमत में पाएं ट्रेंडी समर आउटफिट्स, जानें टॉप 4 जगहें

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment