Jan Dhan Yojana: जनधन योजना ने बनाया 32 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर, अब तक नहीं खुलवाया खाता तो, यहां जानें तरीका
6 hours ago
12 Years of Jan Dhan Yojana: केंद्र सरकार केद्वारा शुरू की गई 'जन-धन योजना' को शुरू हुए 12 साल पूरे हो गए हैं. इस योजना के तहत करोड़ों लोगों ने अपने खाते खुलवाए है. इन करोड़ों लोगों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं. सरकारी डाटा के मुताबिक इस योजना के तहत 32 करोड़ से भी ज्यादा महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हुई हैं. महिलाओं को सक्षम बनाने वाली योजनाजन-धन योजना भले ही नागरिकों के हित में शुरू की गई है. लेकिन इसने सबसे ज्यादा देश की महिलओं को मजबूत बनाया है. कई महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से सक्षम होना एक सपने की तरह था. अब उन्हीं महिलाओं का खाता इस योजना के तहत खुला है, जिसके बाद इन महिलाओं का खुद का कंट्रोल अपने पैसों पर है. ये हर महिला के लिए एक जरूरी कदम रहा है. ये भी पढ़ें: Delhi Housing Rules: दिल्ली में घरों के लिए बदलेंगे नियम, अब ये दो चीजें लगाना हो सकता है जरूरी, खर्च भी है बेहद कम कैसे खुलेगा खाता?क्या इस योजना का लाभ आपने कभी उठाया है? यदि नहीं तो इसके तहत खाता जरूर खुलवा लें. अब भी देर नहीं हुई है आप इसके तहत खाता अ भी खुलवा सकते हैं. आइये बताते हैं कैसे. इस योजना के तहत आप किसी भी सरकारी या निजी बैंक में अपना खाता खुलवा सकते हैं. इसके लिए आपको एक पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की जरूरत होगी. जिसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज चाहिए. यदि आपके पास दस्तावेज नहीं हैं तो बैंक के नियमों के अनुसार आप छोटा खाता भी खुलवा सकते हैं. दस्तावेज ना होने की स्थिति में आपको विधिवत सत्यातपित फोटो के साथ राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी किया गया पत्र जमा करना होगा. योजना के फायदेइस योजना के तहत यदि आप खाता खुलवाते हैं तो आपको निम्नलिखित फायदे प्राप्त होगें. जैसे: जमा राशि पर ब्याज मिलेगा. एक लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर होगा. कोई मिनिमम शेष राशि अपेक्षित नहीं होगी. लाभार्थी 0 बैलेंस से लेकर 30,000 का जीवन बीमा उसकी मृत्यु के बाद मिल सकता है. सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को इन खातों से लाभ प्राप्त होगा. छह महीने तक यदि इन खातों का अच्छी तरह से संचालन होता रहेगा तो उसके बाद ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी. ये भी पढ़ें: Driving Licence: लाइसेंस रिन्यू कराने के झंझट से मिलेगी राहत, सरकार ला सकती है नया नियम
Click here to Read more