EPFO News: अब UPI से मिलेगा PF का पैसा! आवेदन से पहले जान लें 5 जरूरी बातें, नहीं तो अटक जाएगा क्लेम
2 hours ago
PF Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों के लिए सेवाओं को लगातार डिजिटल बना रहा है. आने वाले समय में PF खाते से पैसे निकालने की प्रक्रिया और आसान होने की उम्मीद है, जिसमें UPI के जरिए रकम ट्रांसफर करने जैसी सुविधाओं पर भी चर्चा हो रही है. हालांकि, PF का पैसा निकालने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों को समझना बेहद जरूरी है. इससे क्लेम प्रक्रिया में देरी और अन्य परेशानियों से बचा जा सकता है. बैंक खाता और UPI ID का सही होना जरूरीPF की राशि उसी बैंक खाते में भेजी जाती है, जो EPFO रिकॉर्ड में दर्ज है. इसलिए ये सुनिश्चित करें कि बैंक खाता सक्रिय हो और उससे जुड़ी UPI ID सही तरीके से काम कर रही हो. गलत जानकारी होने पर भुगतान अटक सकता है. ये भी पढ़ें: Jan Dhan Yojana: जनधन योजना ने बनाया 32 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर, अब तक नहीं खुलवाया खाता तो, यहां जानें तरीका KYC पूरी और अपडेटेड होनी चाहिएPF निकासी के लिए आधार, पैन और बैंक खाते की जानकारी EPFO पोर्टल पर सत्यापित होना जरूरी है. अगर KYC अधूरी है या किसी जानकारी में गलती है, तो क्लेम रिजेक्ट भी हो सकता है. निकासी के नियम पहले समझ लेंहर स्थिति में पूरा PF निकालना संभव नहीं होता. नौकरी छोड़ने, रिटायरमेंट, घर खरीदने, इलाज या शिक्षा जैसे अलग-अलग कारणों के लिए अलग नियम लागू होते हैं. इसलिए आवेदन करने से पहले पात्रता और निकासी की सीमा की जानकारी जरूर लें. टैक्स नियमों का रखें ध्यानअगर कोई कर्मचारी पांच साल की लगातार सेवा पूरी होने से पहले PF की राशि निकालता है, तो उस पर टैक्स लग सकता है. ऐसे में निकासी से पहले टैक्स से जुड़े नियमों को समझना जरूरी है, ताकि बाद में कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े. ये भी पढ़ें: Railway News: चेतावनी! IRCTC ने रेल में इन 14 जगहों से खाना लाना किया बैन, ऑर्डर करने से पहले देख लें लिस्ट सिर्फ आधिकारिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेंPF निकासी के लिए केवल EPFO की आधिकारिक वेबसाइट, UMANG ऐप या अधिकृत माध्यमों का ही इस्तेमाल करें. किसी अनजान लिंक, कॉल या थर्ड-पार्टी ऐप के जरिए अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें, क्योंकि साइबर धोखाधड़ी का खतरा बना रहता है.
Click here to Read more