Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दिल्ली के बजट फ्रेंडली मार्केट! कम कीमत में पाएं ट्रेंडी समर आउटफिट्स, जानें टॉप 4 जगहें

    2 weeks ago

    1

    0

    Delhi Budget Friendly Market: दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ लोग भारी कपड़ों की जगह हल्के और आरामदायक कपड़े पहनना पसंद करते हैं. अच्छी बात यह है कि दिल्ली के कुछ बाजारों में गर्मियों के अच्छे और सस्ते कपड़े आसानी से मिल जाते हैं. अगर आप कम बजट में अपना पूरा लुक बदलना चाहते हैं, तो ये 4 जगहें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. फैशन पसंद करने वालों के लिए यह सीज़न खास है, क्योंकि कम खर्च में पूरा लुक बदला जा सकता है. गर्मियों में हल्के और आरामदायक कपड़ों की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. लड़कियों के लिए क्रॉप टॉप, कॉटन कुर्ती और फ्लोई ड्रेस जैसे आउटफिट्स ट्रेंड में हैं, जबकि लड़कों के लिए प्रिंटेड शर्ट, हल्के कुर्ते और कॉटन पैंट्स का स्टाइल काफी लोकप्रिय है. अब आगे हम आपको बताते हैं उन मार्केट्स के बारे में जहां ये ट्रेंडी कपड़े आपको सस्ते दामों में आसानी से मिल जाएंगे. ट्रेन का टिकट बुक करने पर लिखा आया PQWL, TQWL या GNWL? जानें टिकट वेटिंग के बारे में सबकुछ 1. सरोजिनी नगर मार्केट यहां हमेशा की तरह लेटेस्ट फैशन कलेक्शन देखने को मिलता है. क्रॉप टॉप्स, फ्लोई ड्रेसेज़, कॉटन कुर्तियाँ और ब्रीज़ी स्कर्ट्स बेहद सस्ते दामों में उपलब्ध हैं.आपको यहां लगभग ₹100 से ₹200 के बीच अच्छे कपड़े मिल सकते हैं, यहां मोल-भाव करना पड़ सकता है. 2. लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट गर्मियों के लिए यहां कॉटन और लिनन फैब्रिक का बेहतरीन कलेक्शन मिलता है. यह मार्केट इंडियन और फ्यूज़न वियर के लिए काफी प्रसिद्ध है.यहां आपको समर कुर्तियां, प्लाज़ो सेट और साथ में मैचिंग एक्सेसरीज़ भी आसानी से मिल जाती हैं. 3. कमला नगर मार्केट यहां आपको गर्मियों के लिए हल्के और स्टाइलिश कपड़ों की बढ़िया वैरायटी देखने को मिलती है. आरामदायक टी-शर्ट्स, ढीले पैंट्स और लाइटवेट जैकेट्स के साथ-साथ यहां ट्रेंडी बैग्स और सनग्लासेस भी किफायती कीमतों पर मिल जाते हैं. नए स्टॉल्स में फैशन एक्सेसरीज़ का भी अच्छा कलेक्शन मौजूद है, जो आपके लुक को पूरा बदल सकता है. 4. जनपथ मार्केट यह मार्केट उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो बोहेमियन और इंडो-वेस्टर्न स्टाइल पसंद करते हैं. यहां आपको राजस्थानी और गुजराती प्रिंट्स वाले स्कार्फ्स, मैक्सी ड्रेसेज़ और खूबसूरत झुमके आसानी से मिल जाते हैं.सबसे अच्छी बात यह है कि ये सभी चीजें आपको काफी किफायती दामों में मिल जाती हैं, जिससे आप कम बजट में स्टाइलिश लुक पा सकते हैं. अब करें स्टाइल और बचत दोनों साथ में अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए ट्रेंड के साथ चलना चाहते हैं, तो ये मार्केट्स आपके लिए परफेक्ट हैं. यहां हर उम्र और हर स्टाइल के लिए कुछ न कुछ जरूर मिल जाता है. राजधानी में पॉल्यूशन पर लगाम की तैयारी! दिल्ली में बनेंगे 100 ऑक्सीजन पार्क, जानिए सुविधाएं
    Click here to Read more
    Prev Article
    FASTag Alert: एक्टिव टैग के बावजूद टोल पर रुक रहे हैं? ये 3 बड़ी वजह हो सकती हैं जिम्मेदार
    Next Article
    खाते में आएगा PF का पूरा पैसा, जानें विड्रॉल पर TDS कटने से बचाने का 3 सबसे आसान तरीका

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment