Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला

    1 hour ago

    1

    0

    FD vs Bonds: भविष्य के लिए निवेश या सेविंग्स तो हर कोई करता ही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एकमुश्त रकम को यदि फिक्स्ड डिपॉजिट में रखा जाए या उसके बॉन्ड्स खरीद लिए जाएं, तो आप हर महीने अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. नहीं जानते होंगे ना? आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? तो आइये बताते हैं आपको इसका तरीका. 30 लाख से कमाएं 20 हजार हर महीनेअगर आपके पास 30 लाख रुपये की रकम है और उससे हर महीने नियमित रूप से आय चाहते हैं, तो आप इसे फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा करवा सकते हैं, या इसके बॉन्ड्स खरीद सकते हैं. ये दोनों ही ऑप्शन काफी अच्छे हैं. अब जानते हैं कि इससे हर महीने 20 हजार रुपये की बंधी हुई रकम कैसे पा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले इन दोनों का ही गणित समझना होगा. हर महीने अगर आपको 20 हजार रुपये चाहिए तो आपको सालाना 2.4 लाख रुपये की कमाई कपना होगी. 30 लाख रुपये के निवेश पर ये करीब 8% सालाना रिटर्न के बराबर होगा. ये भी पढ़ें: Cheap Fuel: इस राज्य में मिलेगा पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता ईंधन! सरकार लेकर आई कम खर्च में गाड़ी चलाने का मास्टर प्लान FD से कितनी मिलेगी इनकम?मान लीजिए कि कोई बैंक सीनियर सिटिजन को 7.5 प्रतिशत की सालाना ब्याज दे रहा है. तो ऐसे में: निवेश राशि- 30 लाख रुपयेब्याज दर- 7.5%सालाना ब्याज- 2.25 लाख रुपयेहर महीने की इनकम- करीब 18,750 रुपये इसका मतलब है कि 30 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट करने से हर महीने करीब 18,750 रुपये की बतौर इनकम मिल सकते हैं. अगर आपको फिक्स्ड 20 हजार रुपये की मासिक आय चाहिए तो इसके लिए आपको कुछ पैसा ज्यादा रखना होगा या आप चाहें तो ज्यादा ब्याजदर वाली FD भी ले सकते हैं. ये भी पढ़ें: Gas Discovery: ईरान वॉर के बीच अंडमान में मिला गैस का महाभंडार, ऑयल इंडिया को मिली बड़ी कामयाबी बॉन्ड्स से मिलने वाली इनकम?मान लीजिए कि आपके 30 लाख रुपये ऐसे बॉन्ड्स में लगाए हैं जो आपको 8 प्रिशत की दर पर सालाना ब्याज दे रहा हो. तो ऐसे में: निवेश राशि- 30 लाख रुपयेब्याज दर- 8%सालाना आय- 2.4 लाख रुपयेमासिक औसत आय- करीब 20,000 रुपये इसका मतलब है कि बॉन्ड्स करने पर आपका 20 हजार रुपये का लक्ष्य पूरा हो रहा है. हालांकि ये बॉन्ड्स और उस पर मिलने वाले ब्याज पर भी निर्भर करता है. साथ ही साथ इस बात पर भी निर्भर करता है कि बॉन्ड नियमित मासिक, तिमाही या वार्षिक भुगतान करते हैं या नहीं. एफडी के फायदे FD लेने पर आपकी जमा की हुई पूंजी सुरक्षित रहती है. FD पर रिटर्न पहले से ही तय होता है. बाजार में होने वाले उतार- चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं होता है. जरूरत पड़ने पर आप FD को कभी भी तुड़वा सकते हैं. बॉन्ड्स के फायदे बॉन्ड्स पर कई बार FD से ज्यादा ब्याज मिलता है. इसमें लंबी अवधि पर ही ज्याा आय की संभावना होती है. सरकारी और हाई रेटिंग वाले बॉन्ड सुरक्षित माने जाते हैं. FD vs बॉन्ड्स, क्या है बेहतर?अगर आपकी प्राथमिकता अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित रखना है तो FD बेहतर विकल्प है. यदि आपको ज्यादा रिटर्न चाहिए तो बॉन्ड्स आपके लिए ज्यादा अच्छे रहेंगे. ये दोनों ही फैसला निवेशक का होता है, जो उसे अपने फायदे के हिसाब से सोच समझकर लेना चाहिए.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Electricity Department: UPPCL ने दी बड़ी चेतावनी, एक्सटेंशन बोर्ड में गलत प्लग से लग सकती है आग, न करें लापरवाही
    Next Article
    Sikkim State Lottery Result Today 6 PM Live: Dear Empire Sunday Lottery Result of June 7, 2026 Declared Online, Watch Lucky Draw Winners List

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment