Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Income Tax Notice: अचानक घर आ गया इनकम टैक्स नोटिस, तो घबराएं नहीं, बस 5 स्टेप्स में निपटाएं पूरा मामला

    9 hours ago

    1

    0

    Income Tax Notice: अगर आपके घर अचानक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नोटिस आ जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आजकल यह बहुत आम बात हो गई है, खासकर तब जब बैंक ट्रांजैक्शन, इनकम और टैक्स रिटर्न में कोई गड़बड़ी या मिसमैच दिखता है. सही तरीके से जवाब देने पर यह मामला आसानी से सुलझाया जा सकता है. यहां समझिए कैसे- नोटिस आने के मुख्य कारण क्या हो सकते हैं? ITR में गलत जानकारी देना इनकम और बैंक डाटा में अंतर ज्यादा कैश ट्रांजैक्शन TDS का मिसमैच रिटर्न देर से फाइल करना इनकम टैक्स नोटिस आने पर क्या करना चाहिए? 1. सबसे पहले नोटिस को ध्यान से पढ़ें जैसे ही नोटिस मिले, उसे पूरा ध्यान से पढ़ें. उसमें यह लिखा होता है कि नोटिस किस वजह से भेजा गया है, जैसे ITR में गलती, इनकम मिसमैच, या कोई डॉक्यूमेंट न मिलना. हर नोटिस का एक सेक्शन और कारण होता है, जिसे समझना सबसे जरूरी है. ट्रेन में यात्री से मांगा टिकट, जेब से निकाला कागज, देखकर TTE ने जोड़े हाथ, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा 2. नोटिस की वैधता चेक करें आजकल फर्जी नोटिस भी सामने आते हैं, इसलिए सबसे पहले यह जांच लें कि नोटिस असली है या नहीं. आप इसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट या ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं. अगर नोटिस असली है, तभी आगे की कार्रवाई करें. 3. सभी डॉक्यूमेंट तैयार करें नोटिस के जवाब के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे ITR फाइलिंग की कॉपी, बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप या इनकम प्रूफ, निवेश के डॉक्यूमेंट और TDS सर्टिफिकेट चाहिए. इन सभी को सही तरीके से इकट्ठा कर लें. घर खरीदने का बंपर ऑफर! लखनऊ सहित कई शहरों में फ्लैट पर मिल रही बड़ी छूट, जानें प्रोसेस 4. समय पर जवाब देना सबसे जरूरी है इनकम टैक्स नोटिस का जवाब देने के लिए एक तय समय सीमा होती है. अगर आप समय पर जवाब नहीं देते, तो पेनल्टी या आगे की कार्रवाई हो सकती है. इसलिए तय समय के अंदर ऑनलाइन या ऑफलाइन जवाब जरूर दें. 5. जरूरत पड़े तो एक्सपर्ट की मदद लें अगर मामला थोड़ा जटिल है या समझ नहीं आ रहा, तो किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट या टैक्स एक्सपर्ट की मदद लेना बेहतर रहता है. वे आपकी फाइलिंग और जवाब को सही तरीके से तैयार करके समस्या हल करने में मदद करते हैं. इनकम टैक्स नोटिस आने पर घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उसे सही तरीके से समझकर समय पर जवाब देना चाहिए.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Aadhaar Card: आधार की फोटो कैसे बदल सकते हैं? जानें नई तस्वीर लगवाने का स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस
    Next Article
    ट्रेन में यात्री से मांगा टिकट, जेब से निकाला कागज, देखकर TTE ने जोड़े हाथ, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment