Electricity Department: UPPCL ने दी बड़ी चेतावनी, एक्सटेंशन बोर्ड में गलत प्लग से लग सकती है आग, न करें लापरवाही
29 minutes ago
UPPCL Alert: देशभर में बढ़ती गर्मी का कहर लगातार जारी है. ऐसे में भीषण गर्मी की वजह से लोग अपने घरों में पूरी तरह से कैद हो गए हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ बिजली के ओवरलोड से होने वाले हादसों को रोकने के लिए UPPCL (उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने बेहद ही जरूरी गाइडलाइन जारी की है, ताकि शॉर्ट-सर्किट और भयानक आग लगने की घटनाओं से लोग सावधान हो सके. आखिर क्या है 70-80% लोड का नियम? दरअसल, किसी भी एक्सटेंशन बोर्ड में उसकी ज्यादातर क्षमता का सिर्फ और सिर्फ 70 से 80 प्रतिशत ही लोड डाना चाहिए. तो वहीं, इस बात का ध्यान रखें कि 5 सॉकेट वाले सामान्य बोर्ड में एक साथ केवल 2 या 3 हल्के उपकरण जैसे, मोबाइल चार्जर या कम वॉट की एलईडी लाइट ही आप लगाने की कोशिश करें. ITR Filing 2026: 15 जून से पहले न भरें इनकम टैक्स रिटर्न, जानें क्यों बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि एक एक्सटेंशन बोर्ड के ऊपर दूसरा बोर्ड कभी भी जोड़ने की कोशिश न करें, ऐसा करने पर मुख्य प्लग पर कई गुना ज्यादा दबाव पड़ सकता है. भारी उपकरणों पर दें खास ध्यान इसके अलावा, एयर कंडीशनर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, गीजर, और इलेक्ट्रिक प्रेस जैसे हाई-वॉट उपकरणों को कभी भी एक्सटेंशन बोर्ड से भूलकर भी न चलाएं. इनका इस्तेमाल करने के लिए हमेशा 16 एम्पीयर के पावर प्लग का ही ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें. Safety Equipment: गर्मी के मौसम में घर में जरूर रखें आग बुझाने वाले ये जरूरी सामान, मुसीबत पड़ने पर यही आएंगे काम क्वालिटी से कभी भी नहीं करें समझौता एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि कोई भी सामान को खरीदते समय क्वालिटी से कभी भी समझौता नहीं करना चाहिए. लोकल बाजार से सस्ते, बिना ब्रांड वाले बोर्ड न कभी भी न खरीदें. इसके अलावा, हमेशा ISI मार्क वाले बोर्ड को ही चुनें. तो वहीं, ढीले कनेक्शन वाले बोर्ड को बदलने में देरी न करें और तारों को कारपेट या गद्दे के नीचे लगाने से ज्यादा से ज्यादा बचने की कोशिश. इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखनें से आप खुद के साथ-साथ अपने परिवार को भी किसी बड़ी दुर्घटना से बचाने में कामयाबी हासिल कर सकते हैं.
Click here to Read more