Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Fridge Safety Tips: फ्रिज की कूलिंग कम हो रही है? ये छोटी गलतियां हो सकती हैं वजह

    9 hours ago

    1

    0

    Fridge Safety Tips: गर्मियां आते ही फ्रिज AC और अन्य उपकरणों की जरूरत तेज हो जाती है. गर्मी के मौसम में खासकर के फ्रिज की अहमियत और बढ़ जाती है. ठंडा पानी, फल, दूध, सब्जियां और बाकी खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी होता है. अक्सर लोग ये शिकायत जरूर करते है कि फ्रिज अच्छे से कूलिंग नहीं कर रहा, या जैसे पहले करता था वैसे कूलिंग नहीं कर रहा. अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आपको अब घबराने की जरूरत नहीं है कई बार छोटी-छोटी वजहों से यह समस्या होती है, जिन्हें घर पर ही चेक किया जा सकता है. आइए इसके कारण और उपाय समझते है. सरकार का बड़ा फैसला, बिना बैंक गारंटी के लगेगा 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम, नियमों में बड़ी ढील हर वस्तु की एक लिमिट होती है. वैसे ही आपके फ्रिज में सामान रखनें की भी लिमिट है. अगर आप फ्रिज में बहुत ज्यादा सामान भर देते हैं तो आपके फ्रिज में ठीक से कूलिंग नहीं होगी. ऐसे में कोशिश करें कि एयर वेंट के सामने ज्यादा सामान न रखें और फ्रिज को व्यवस्थित रखें. अगर आपके फ्रिज का भी तापमान गलती से बदल गया है तो भी दिक्कत आ सकती है. बेहतर कूलिंग के लिए फ्रिज का तापमान 35°F से 38°F यानी लगभग 1.5°C से 3°C के बीच होना चाहिए. वहीं, फ्रीजर का तापमान 0°F यानी करीब -18°C रखना सही होता है. अगर आप आपने फ्रिज की सफाई केवल दीपावली पर करते हैं तो दलनी होगी आपको अपनी आदत फ्रिज के पीछे लगी कंडेंसर कॉइल में धूल, गंदगी या जाले जमने लगे हैं, तो भी कूलिंग कम हो सकती है. फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखा गया है या बहुत गर्म जगह पर रखा गया है, तो उसकी कूलिंग प्रभावित हो सकती है.फ्रिज को हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए जहां हवा का सही बहाव हो. अगर फ्रिज टेढ़ा या असमान जगह पर रखा है, तो भी इसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है. फ्रिज को हमेशा समतल जगह पर रखें. फ्रिज के दरवाजे के किनारे पर लगी रबर सील अगर गंदी, फटी या ढीली हो जाए, तो ठंडी हवा बाहर. इन बातों का रखें ध्यान इन कारणों से आपका फ्रिज कूलिंग सही नहीं कर पाता. फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने से बचें. गर्म खाना सीधा फ्रिज में नहीं रखें. इससे फ्रिज पर दबाव जड़ा पड़ता है और कूलिंग पे भी असर होता है.इन सब बातों का ध्यान रख के आप आपने फ्रिज की कूलिंग सही कर सकते है. रोजगार की नई गारंटी! यूपी सरकार दे रही है मुफ्त ट्रेनिंग और 200 रोजाना स्टाइपेंड, ऐसे उठाएं फायदा
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में दूल्हे को मिला 60 लाख कैश और गाड़ी? क्या इनपर देना होगा TAX, जान लें नियम
    Next Article
    सावधान! ट्रेन में भूलकर भी साथ न ले जाएं ये चीजें, पकड़े जाएंगे तो लगेगा जुर्माना; जा सकते हैं जेल

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment