Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    सावधान! ट्रेन में भूलकर भी साथ न ले जाएं ये चीजें, पकड़े जाएंगे तो लगेगा जुर्माना; जा सकते हैं जेल

    11 hours ago

    1

    0

    Indian Railways Banned Items: ट्रेन में सफर करने का अपना एक अलग ही मजा है. गरमा-गरम चाय के साथ लोगों के साथ गप्पे लड़ाते हुए बाहर के खूबसूरत नजारों का आनंद लेना, लंबे सफर में अजनबियों को दोस्त बना लेना, स्टेशन के साथ लोगों की बोलचाल का बदलते जाना- वाकई में भारतीय रेलवे लोगों की जिंदगी से जुड़ा एक अहम हिस्सा है. ट्रेन में सफर के नियम भी आसान होते हैं इसलिए कहीं आते-जाते वक्त हम मन में आने वाली हर चीज साथ में रख लेते हैं. लेकिन, परिवहन के दूसरे साधनों की तरह ही ट्रेन के भी कुछ नियम हैं, जिनका सख्ती से पालन जरूरी है. वरना आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं. भारतीय रेलवे के कड़े नियमों के तहत कुछ खतरनाक चीजों को साथ ले जाने की मनाही है. इन्हें साथ में लेकर सफर करने से रेलवे कानूनों के तहत जुर्माना या जेल भी हो सकती है. आइए देखते हैं कि भारतीय रेलवे में सफर के वक्त कौन-कौन सी चीजें आप साथ में नहीं रख सकते हैं:- ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्रियां ट्रेन में सफर के दौरान पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, थिनर, पटाखे, गैस सिलेंडर, गन पाउडर, कपूर, माचिस जैसे ज्वलनशील या विस्फोटक सामान ले जाने की सख्त मनाही है. ट्रेन में आग लगने के हादसों को रोकने के लिए इन वस्तुओं को ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है. इन्हें भी नहीं ले जा सकते साथ सह-यात्रियों की सुरक्षा और उनके आराम का ध्यान में रखते हुए कुछ और भी चीजों पर रोक लगी हुई है, जिनमें एसिड और जहरीले केमिकल्स शामिल हैं. यात्री डिब्बों में इंडस्ट्रियल केमिकल, सफाई वाले एसिड, कीटनाशक और तेज सॉल्वैंट्स ले जाना भी मना है. ऐसी चीजे जो विस्फोटक या खतरनाक तो नहीं हैं लेकिन फिर भी परेशानी पैदा कर सकती हैं, उन पर भी ट्रेनों में रोक है- जैसे बिना पैक किया हुआ मांस या मछली, पशुओं की गीली खालें वगैरह, जिनसे दुर्गंध आ सकती है और साथ सफर कर रहे दूसरे यात्रियों को परेशानी हो सकती है. भारी और बड़े आकार के सामान पैसेंजर बोगी में यात्रियों को केवल उतना ही सामान ले जाने की अनुमति है, जितना आसानी से लगेज रैक या सीटके नीचे फिट हो सके. थोक मात्रा में माल या कमर्शियल सामान को पर्सनल लगेज के रूप में ले जाना प्रतिबंधित है. इसके लिए अलग से पार्सल ऑफिस बुक करना होता है. स्लीपर क्लास में 40 किलोग्राम, एसी 3- टियर/2- टियर में 40-50 किलोग्राम और एसी फर्स्ट क्लास में 70 किलोग्राम तक सामान ले जाने की छूट है. इससे अधिक वजन होने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है. ये भी पढ़ें: कहीं आपका पड़ोसी भी तो नहीं चला रहा 'मुफ्त' इंटरनेट? Wi-Fi को लेकर अपनी इन गलतियों पर आज ही सुधारें
    Click here to Read more
    Prev Article
    Fridge Safety Tips: फ्रिज की कूलिंग कम हो रही है? ये छोटी गलतियां हो सकती हैं वजह
    Next Article
    Locked In, Beaten, Forced To Work, Bengal Woman Rescued In Gurugram

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment