Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    गांगुली बोले- मैंने यूसुफ पठान को सांसदी छोड़ने नहीं कहा:मुझे राजनीति से मतलब नहीं; दावा- बहरामपुर सीट से ममता को लोकसभा भेजने की प्लानिंग

    5 hours ago

    1

    0

    पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने आनंद बाजार पत्रिका की खबर का खंडन किया है। इसमें दावा किया गया था कि ममता बनर्जी ने सौरव से कहा है कि वह बहरामपुर से TMC सांसद यूसुफ पठान को सीट से इस्तीफा देने के लिए मनाएं, ताकि वे यहां से उपचुनाव लड़ सकें। गांगुली ने शनिवार को सभी मीडिया हाउस को लेटर जारी कर कहा कि वे बिना सत्यता जाने खबर पब्लिश ना करें। उन्होंने लेटर में लिखा- 4 जून को अखबार में पब्लिश आर्टिकल में दावा किया गया था कि उन्होंने ममता का मैसेज क्रिकेटर से सांसद बने यूसुफ पठान तक पहुंचाया था। पठान से सांसदी छोड़ने को कहा, ताकि ममता बहरामपुर से उपचुनाव लड़ सकें। खबर में यह भी कहा गया था कि यूसुफ इस प्रस्ताव से सहमत नहीं थे। गांगुली ने लिखा, ‘ये सभी बातें पूरी तरह गलत हैं। ममता ने मुझे कभी भी यूसुफ तक कोई संदेश पहुंचाने के लिए नहीं कहा। न ही मैंने यूसुफ से इस तरह के किसी मैसेज को लेकर कभी संपर्क किया। मुझे राजनीति से कभी मतलब नहीं।’ लेटर में गांगुली की अपील TMC के लिए सेफ सीट है बहरामपुर 2024 के लोकसभा चुनावों में यूसुफ पठान ने कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को 85 हजार वोटों से हराया था। अधीर उस सीट से लगातार 5 बार चुनाव जीतते आ रहे थे। इसके बाद से इस सीट को टीएमसी के लिए एक सेफ सीट की तरह देखा जाने लगा क्योंकि यहां 50-52% मुस्लिम आबादी के वोट हैं, जो बंगाल में टीएमसी के कोर वोटर माने जाते हैं। ममता अब विधायक भी नहीं, राज्यसभा जाना भी मुश्किल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता और मौजूदा सीएम शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट पर 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। तीन बार बंगाल की मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुकीं ममता बनर्जी अब विधायक भी नहीं हैं। शुभेंदु ने लगातार दूसरी बार ममता को विधानसभा चुनाव हराया था। 2026 से पहले 2021 में भी उन्होंने ममता को नंदीग्राम विधानसभा से हराया था। ममता इस समय राज्यसभा जाने की भी स्थिति में नहीं हैं। उनके 80 में से 58 विधायकों ने पार्टी से बगावत करके अलग गुट बना लिया है। 13 दिन में टूटी 28 साल पुरानी TMC तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रहे राजनीतिक संकट के बीच, पार्टी से निकाले गए नेता संदीपन साहा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर किसी को भी अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बोलने की इजाजत नहीं थी। TMC की हार के बावजूद, नेताओं को डायमंड हार्बर के सांसद की तारीफ करने का निर्देश दिया गया था। ------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ममता का दावा- TMC विधायकों पर भाजपा जॉइन करने का दबाव, पुलिस उन्हें डरा-धमका रही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को फेसबुक पर वीडियो मैसेज जारी कर भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस TMC विधायकों पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रही है। ममता ने दावा किया कि कुछ विधायकों और सांसदों को डराने-धमकाने या रिश्वत देकर TMC को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Honda ADV160 India Launch Imminent; Here's Everything to Expect
    Next Article
    Capricorn Weekly Guidance: effort pays off early in week; support grows by weekend

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment