गिल का 11वां टेस्ट शतक:पंत फिफ्टी के करीब, राहुल 100 रन बनाकर आउट; अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का स्कोर-358/3
1 week ago
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का पहला दिन है और तीसरे सेशन का खेल जारी है। टॉस जीतकर बैटिंग कर रही टीम इंडिया ने पहली पारी में 3 विकेट पर 358 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। गिल शतक लगाकर खेल रहे हैं। राहुल 12वां शतक पूरा करने के बाद आउट हो गए। उन्हें जियाउर रहमान शरीफी ने रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। राहुल ने घरेलू मैदान पर तीसरी सेंचुरी लगाई। टी-ब्रेक से पहले मोहम्मद सलीम ने साई सुदर्शन (81 रन) और यशस्वी जायसवाल (24 रन) को पवेलियन भेजा। मैच का स्कोरबोर्ड क्या खास…? दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।
Click here to Read more
.jpeg)

.png)
