Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    गिल को BCCI की वनडे-टेस्ट पर ध्यान देने की सलाह:2027 में वनडे वर्ल्डकप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप; टी-20 टीम में चयन नहीं हुआ

    2 hours ago

    1

    0

    शुभमन गिल को BCCI ने वनडे और टेस्ट पर ध्यान देने की सलाह दी है। सिलेक्शन कमेटी चाहती है कि भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान अगले ICC टूर्नामेंटों वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिए पूरी तरह फिट रहें। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी वजह से उनका टी-20 टीम में चयन नहीं किया गया है। शनिवार को इंग्लैंड, आयरलैंड और एशियन गेम्स के लिए टी-20 टीम का ऐलान हुआ। गिल ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 732 रन बनाए और 163 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इसके बावजूद उन्हें टीम में नहीं चुना गया। बोर्ड गिल के बिजी शेड्यूल को लेकर चिंतित है BCCI से जुड़े सूत्र ने बताया कि चयनकर्ता गिल के बर्नआउट को लेकर चिंतित हैं। अगले 18 महीनों का भारतीय क्रिकेट कार्यक्रम इतना व्यस्त है कि तीनों फॉर्मेट लगातार खेलते हुए खिलाड़ियों के लिए फ्रेश रहना मुश्किल हो सकता है। गिल को अगले WTC साइकल में 9 टेस्ट खेलने हैं। इसके अलावा 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले उन्हें करीब 35 वनडे मैच भी खेलने होंगे। टी-20 में वापसी कर सकते हैं IPL में गिल का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन मौजूदा टी-20 टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पहले से मौजूद हैं। हालांकि चयनकर्ताओं ने गिल के लिए टी-20 क्रिकेट का दरवाजा बंद नहीं किया है। 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक और 2028 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वह फिर से टी-20 टीम में लौट सकते हैं। न्यू चंडीगढ़ में शतक लगाया अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने शतक लगाया। भारतीय कप्तान ने 126 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां और बतौर कप्तान छठा शतक रहा। -------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ टेस्ट- भारतीय पारी 564/8 पर घोषित, अफगानिस्तान 81/3 अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम पूरी तरह हावी हो गई है। उसने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Vish Yog 2026: 9 જૂનથી વધશે આ રાશિઓની ચિંતા, શનિ-ચંદ્રની યુતિથી રચાશે વિષયોગ; આ ઉપાય બચાવશે
    Next Article
    वजन घटाने के चक्कर में रोटी पर घी लगाना बंद कर दिया? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया क्यों हो सकती है बड़ी गलती

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment