गर्मी के लिए सुपर हेल्दी है ये ड्रिंक, भगवान जगन्नाथ से भी है कनेक्शन, जानें रेसिपी
4 hours from now
गर्मी के मौसम में लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए कई तरह के पेय पदार्थों का सेवन करते हैं. ऐसे में उड़ीसा का पारंपरिक पेय टोंको तोरानी एक बेहतरीन और सुपर हेल्दी विकल्प माना जाता है. यह पेय भगवान जगन्नाथ की परंपरा से भी जुड़ा हुआ है और इसे प्रसाद के रूप में भी चढ़ाया जाता है. इसकी रेसिपी की बात करें तो इसे टोंको तोरानी को चावल के पानी से तैयार किया जाता है. इसे बनाने के लिए चावल पकाने के बाद बचा हुआ पानी ठंडा कर लें. फिर इसमें लेमनग्रास, कद्दूकस किया हुआ अदरक, थोड़ा कच्चा आम, भुना जीरा पाउडर, काला नमक या साधारण नमक और स्वादानुसार हरी मिर्च या करी पत्ता मिला दें. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे ठंडा करके परोसें.
Click here to Read more
.png)