Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की मौत:तेल टैंकर पर तैनात थे; अमेरिका ने आज ईरान पर 49 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं

    12 hours ago

    1

    0

    अमेरिका ने बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास तेल टैंकर ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर हमला किया। इसमें 2 भारतीय नाविकों की मौत हो गई है, जबकि एक लापता है। यह जानकारी मर्चेंट नेवी के कर्मचारियों से जुड़ी ट्रेड यूनियन फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने दी है। हालांकि भारत सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बताया था कि जहाज पर सवार 24 भारतीयों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 3 भारतीय लापता थे। इस बीच अमेरिका और ईरान में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी हमले जारी हैं। ट्रम्प ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर 49 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं और लड़ाकू विमानों से भी हमले किए। ईरानी मीडिया के मुताबिक केश्म द्वीप, बंदर अब्बास, मीनाब और सीरिक में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। इसके जवाब में ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। हालांकि, किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. जॉर्डन बोला- 5 ईरानी मिसाइलें हवा में मार गिराईं: जॉर्डन की सेना ने दावा किया कि ईरान से दागी गई 5 मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। 2. ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराया: तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक दक्षिणी ईरान के जाम इलाके में अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को गिराया गया। अमेरिका की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। 3. होर्मुज के पास टैंकर पर अमेरिकी हमला: ओमान तट के पास एक ऑयल टैंकर पर अमेरिकी हमले के बाद आग लग गई। जहाज पर 24 भारतीय समेत 28 क्रू मेंबर सवार थे। एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि कुछ क्रू मेंबर लापता बताए गए। 4. रूस ने अमेरिका-ईरान से हमले रोकने की अपील की: मॉस्को ने दोनों देशों से संयम बरतने और सैन्य कार्रवाई बंद कर कूटनीति का रास्ता अपनाने को कहा। 5. कतर का प्रतिनिधिमंडल तेहरान पहुंचा: कतर ने क्षेत्रीय तनाव कम करने और अमेरिका-ईरान टकराव पर बातचीत के लिए अपना प्रतिनिधिमंडल ईरान भेजा है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- पूर्व जज ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’:हाथों के बल 100 सीढ़ियां उतरकर बनाया रिकॉर्ड; बच्चा निकालता है 90 तरह की आवाजें
    Next Article
    पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:ईशा रिखी ने रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment