हीटवेव का असर- 35 शहरों में रात का पारा 30°C:राजस्थान के हनुमानगढ़ में सबसे ज्यादा 33.7°C; UP का बांदा लगातार 5वें दिन सबसे गर्म
3 weeks ago
देश में जारी गर्मी से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं, इस बार सबसे बड़ा खतरा ये है कि दिन की हीटवेव के बाद रातें भी गर्म बनी हुई हैं। देश के 35 शहरों में गुरुवार को रात का पारा 30°C से ऊपर रहा। सबसे ज्यादा 33.7°C तापमान राजस्थान के हनुमानगढ़ में रहा। देश का आधा से ज्यादा हिस्सा गर्मी से तप रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान सहित 10 राज्यों के 24 शहरों में गुरुवार को पारा 45°C के ज्यादा रहा। UP का बांदा 47.6°C के साथ लगातार 5वें दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में 47°C तापमान रहा। UP में अगले 3 दिन हीटवेव का रेड अलर्ट है। बिहार के पटना और गयाजी में गर्मी के कारण 22 से 26 मई तक 5वीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं। वहीं, राज्य के मधेपुरा और सहरसा में गुरुवार को बारिश हुई, इस दौरान बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। देशभर के मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी में पानी बचाने के 11 तरीके जान लीजिए गर्मियों में पीने, नहाने, खाना पकाने और साफ-सफाई में भी पानी की खपत बढ़ जाती है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज हम पानी स्टोर करने के आसान टिप्स समझेंगे। साथ ही जानेंगे- गर्मियों में पानी की किल्लत क्यों होती है और गर्मियों में घर में कितने पानी का स्टोरेज होना चाहिए? पूरी खबर पढ़ें… देशभर में मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 23 मई: 24 मई: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य के 4 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, 46°C के पार जा सकता है तापमान; अगले 10 दिन पीक पर रहेगी गर्मी मध्य प्रदेश में अगले 10 दिन यानी 31 मई तक तेज गर्मी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने आज निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और सतना में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी है। यहां अधिकतम तापमान 46°C जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: राज्य के 10 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, बांदा लगातार 5वें दिन देश का सबसे गर्म शहर, तापमान 47.6°C उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांम्बी, प्रयागराज समेत 10 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट है। राज्य का बांदा गुरुवार को लगातार 5वें दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां तापमान 47.6°C तक पहुंचा। इसके अलावा प्रयागराज में 46.6°C, वाराणसी में 45.6°C, हमीरपुर और सुल्तानपुर में 45.2°C तापमान रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, श्रीगंगानगर 45.1°C तापमान के साथ राज्य में लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म शहर मौसम विभाग ने आज और कल अलवर, भरतपुर, जयपुर, दौसा, सीकर और झुंझुनू में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पूरे राज्य में 24 जिलों में हीटवेव बढ़ने की चेतावनी भी दी है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन श्रीगंगानगर 45.1°C तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म शहर रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: राज्य के 10 जिलों का तापमान 40°C से ज्यादा, आज 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट; पटना में स्कूल बंद बिहार में 10 जिलों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40°C रहा। रोहतास में 44.6°C , कैमूर में 44.4°C, बक्सर में 43.4°C, औरंगाबाद में 43.3°C रहा और पटना में 42°C रहा। गयाजी और जहानाबाद में 5वीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं। राज्य के 14 जिलों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
Click here to Read more
