Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    इजरायल को बचाने में अमेरिका ने खाली कर दिया THAAD मिसाइलों का जखीरा! ट्रंप की चेतावनी के बीच बड़ा खुलासा

    3 weeks ago

    1

    0

    अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध में इजरायल की रक्षा करते हुए मिसाइल रोधी अपनी उन्नत रक्षा प्रणाली ‘थाड’ के कुल भंडार का लगभग आधा हिस्सा इस्तेमाल कर लिया है. ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने यह खबर दी. ‘द पोस्ट’ ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिका ने इजरायल की रक्षा करते हुए 200 से अधिक ‘टर्मिनल हाई अल्टीट्यूड एरिया डिफेंस’ (थाड) अवरोधक दागे जो अमेरिका के कुल भंडार का लगभग आधा हिस्सा है. इसके साथ ही पूर्वी भूमध्य सागर में नौसैनिक पोतों से 100 से अधिक ‘स्टैंडर्ड मिसाइल-3’ और ‘स्टैंडर्ड मिसाइल-6’ अवरोधक दागे गए. ‘द पोस्ट’ की बृहस्पतिवार की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने अपने 100 से कम ‘एरो’ अवरोधक और लगभग 90 ‘डेविड्स स्लिंग’ अवरोधक दागे जिनमें से कुछ अवरोधकों का इस्तेमाल यमन और लेबनान में ईरान समर्थित समूहों द्वारा दागे गए कम उन्नत प्रक्षेपास्त्रों के खिलाफ किया गया. अमेरिका और इजरायल ने ईरान के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर 28 फरवरी को हमले करते हुए उसके साथ युद्ध शुरू किया था. इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई समेत उसके कई अहम नेताओं की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : किस पाकिस्तानी ने आसिम मुनीर को छाती ठोंककर ललकारा, कहा- 'भारत से रिश्ते बिगड़े, कल को मैं मारा गया तो...' ईरान का पलटवार और युद्ध विराम इसके जवाब में ईरान ने भी पश्चिम एशिया में अमेरिका के सहयोगियों पर हमले किए. दोनों पक्षों के बीच आठ अप्रैल को अस्थायी संघर्षविराम लागू हुआ. इसके बाद से अमेरिका और ईरान चार दशक से अधिक समय से जारी शत्रुता को समाप्त करने के लिए शांति समझौते पर बातचीत कर रहे हैं. अमेरिकी प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अमेरिका ने कुल लगभग 120 अधिक अवरोधक दागे.’ एक प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के अनुसार अमेरिका और इजरायल आगामी दिनों में ईरान के खिलाफ फिर से हमले शुरू करते हैं तो अमेरिकी सेना द्वारा और अधिक अवरोधकों का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है क्योंकि इजरायली सेना ने हाल में अपनी कुछ मिसाइल-रक्षा बैटरियों को रखरखाव के लिए बंद करने का फैसला किया है. ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में दिखी साझा जिम्मेदारी अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर हमले फिर शुरू होते हैं तो यह असंतुलन और बढ़ सकता है.’’ अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने एक बयान जारी कर इजरायल और अमेरिका के बीच इस्तेमाल किए गए सैन्य संसाधनों के संतुलन का बचाव किया. पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने ‘द पोस्ट’ से कहा, ‘‘ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के दौरान इजरायल और अमेरिका, दोनों ने रक्षा का बोझ समान रूप से उठाया. इस अभियान में दोनों देशों ने लड़ाकू विमानों, मानव रहित विमान-रोधी प्रणालियों और अन्य विभिन्न उन्नत हवाई एवं मिसाइल-रक्षा क्षमताओं का अधिकतम प्रभावशीलता के साथ इस्तेमाल किया.’’ इजरायल ने भी किया रणनीति का बचाव इजरायली सरकार ने भी इस दृष्टिकोण का बचाव किया. वाशिंगटन में इजरायली दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘‘ऑपरेशन ‘रोरिंग लॉयन’ और ‘एपिक फ्यूरी’ में दोनों देशों और उनके सहयोगियों के हित में उच्चतम और निकटतम स्तर पर समन्वय किया गया.’’यह भी पढे़ं : US-China Tension: शी जिनपिंग की पीठ में ट्रंप ने भोंका छुरा! पहले मिले अब उनकी कंपनियां करेंगे बैन, टारगेट सेट
    Click here to Read more
    Prev Article
    Explained: 'रेस्क्यू' या 'एडॉप्शन' शब्दों की आड़ में तस्करी का बड़ा खेल! सोशल मीडिया पर 6 लाख रुपए तक कैसे बिक रहे बंदर?
    Next Article
    Explained: ईरान जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू फिर आमने-सामने! 78 सालों में 14 अमेरिकी राष्ट्रपति बदले, इजरायल से रिश्ते क्यों नहीं?

    Related World Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment